जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल

आजादी के बाद से सरकारी कॉलेज की बाट जोह रहे पुरकाजी के लिए जगी उम्मीद, चेयरमैन द्वारा दान की गई करोड़ों की जमीन का प्रस्ताव सीएम को सौंपा

मुजफ्फरनगर। शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की पहली सीढ़ी होती है, लेकिन आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी मुजफ्फरनगर का ऐतिहासिक कस्बा पुरकाजी एक सरकारी इंटर कॉलेज के लिए तरस रहा है। इस सूनेपन को भरने के लिए जहाँ एक ओर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने अपनी करोड़ों की निजी संपत्ति दान कर एक मिसाल पेश की, वहीं अब उनकी इस मुहिम को अंजाम तक पहुँचाने का बीड़ा भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने उठाया है। दलगत सियासत से ऊपर उठकर जनहित में की गई यह पैरवी न केवल पुरकाजी के भविष्य की नींव रखेगी, बल्कि यह साबित करती है कि विकास का कोई रंग नहीं होता। प्रमोद उटवाल ने जहीर फारूकी की आवाज बनकर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पुरकाजी की इस सबसे बड़ी मांग को पूरी मजबूती से रखा है।
पुरकाजी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने क्षेत्र के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए एक निर्णायक पहल की है। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और पुरकाजी कस्बे में सरकारी इंटर कॉलेज की स्थापना की पुरजोर मांग उठाई। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट द्वारा कॉलेज निर्माण हेतु दान की गई भूमि के दस्तावेज और जिला प्रशासन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि ऐतिहासिक महत्व रखने वाला पुरकाजी कस्बा आज भी शिक्षा के क्षेत्र में उपेक्षित है। यहाँ कक्षा 10वीं तक का भी कोई सरकारी हाई स्कूल या इंटर कॉलेज नहीं है। आजादी के बाद से ही यहाँ की जनता और छात्र-छात्राएं एक सरकारी संस्थान की बाट जोह रहे हैं। शिक्षा के अधिकार के लिए यह संघर्ष कई दशकों से जारी था, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया था।

शिक्षा के इस मंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा जमीन की उपलब्धता थी, जिसे पुरकाजी के वर्तमान चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने दूर कर दिया है। चेयरमैन ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए कॉलेज निर्माण के लिए अपनी करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 8 बीघा निजी भूमि जिला प्रशासन को दान कर दी है। चेयरमैन फारूकी लंबे समय से प्रशासन से गुहार लगा रहे थे कि उनकी जमीन पर सरकार कॉलेज का निर्माण कराए ताकि गरीब बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिल सके। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव और चेयरमैन द्वारा दी गई जमीन के कागजात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे।

इसे भी पढ़ें:  MAHASHIVRATRI-भगवान शिव का अभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस पहल के बाद प्रमोद उटवाल ने एक बार फिर पुरकाजी की जनता के दिलों में अपनी जगह मजबूत कर ली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक निर्दल चेयरमैन जहीर फारूकी की मांग को अपनी आवाज बनाकर मुख्यमंत्री तक पहुँचाना यह दर्शाता है कि प्रमोद उटवाल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की सोच रखते हैं। खुद जहीर फारूकी ने भी उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस पैरवी से पुरकाजी में खुशी की लहर है और उम्मीद जगी है कि जल्द ही कस्बे के बच्चों का सरकारी इंटर कॉलेज में पढ़ने का सपना साकार होगा।

इसे भी पढ़ें:  गांव में पेट्रोल का अवैध कारोबारः नाबालिग के हाथों बोतलों में बिक रहा तेल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अर्टिगा-रोडवेज में भीषण टक्कर, युवती समेत छह घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गांव में पेट्रोल का अवैध कारोबारः नाबालिग के हाथों बोतलों में बिक रहा तेल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शामली में एनकाउंटरः इनामी शातिर लुटेरा रिहान ढेरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »