बागपत से गैंगस्टर एक्ट में फरार शातिर इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

आरोपी हसन पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और बागपत जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रतनपुरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बागपत जनपद से गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25,000 रुपये के इनामी बदमाश हसन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की सुबह को थाना रतनपुरी पुलिस टीम रतनपुरीदृराधना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राधना की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते की ओर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। थोड़ी दूरी पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और आरोपी ईख के खेतों में छिपने के लिए घुस गया। पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर उसे कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम जैसे-तैसे बची और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश हसन घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका ईओ की गाड़ी के भुगतान को लेकर भिड़ गये दो लिपिक

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid02vPuvPFcDgjTwBD6m7gP8m2muKKDxhWajHqaF1Tzuvyijs8VuWfuxvzfVfBEsYuY3l

पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसन पुत्र मौजूद्दीन, निवासी ग्राम नंगला रियावली, थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी हसन पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और बागपत जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि वह थाना रमाला, जनपद बागपत में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था। इस कार्रवाई में थाना रतनपुरी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उ.नि. शैलेन्द्र चौधरी, उ.नि. मोहित कुमार, का. नवीन, का. गजेन्द्र मावी, का. प्रशान्त चौधरी और का. प्रमोद कुमार शामिल रहे। रतनपुरी पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई जिले में सक्रिय अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका ईओ की गाड़ी के भुगतान को लेकर भिड़ गये दो लिपिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्रीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »