मुजफ्फरनगर-पडौसी युवक ने किया नाबालिग से रेप, मुकदमा दर्ज

घटना के बाद किशोरी काफी डरी हुई थी, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से कथित रेप का गंभीर मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी कुछ समय से अपने खरड़ मामा के पास रह रही थी। इसी दौरान गांव के ही निवासी ने नाबालिग के साथ गलत कृत्य करने का आरोप लगा है। घटना के बाद किशोरी काफी डरी हुई थी, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन फुगाना थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी सतर्कता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आसिफ की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। साथ ही, पीड़िता और उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने नाबालिगों से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की है। फुगाना थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली-मीरापुर मार्ग चौड़ीकरण को मंजूरी, 46 करोड़ से बदलेगी सूरत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में में तकरार-ईओ डॉ. प्रज्ञा ने लेखाकार व दो लिपिकों को भेजा नोटिसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में में तकरार-ईओ डॉ. प्रज्ञा ने लेखाकार व दो लिपिकों को भेजा नोटिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, सेवा से बाहर करने पर ज्ञापनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »