मुजफ्फरनगर में 26 जनवरी को आयोजित होगा ‘आर्यवास इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर’

लकी ड्रॉ के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलेंगे 100 टैबलेट और 15 ई-बाइक्स, करियर को नई दिशा देने का सुनहरा अवसर

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित होटल पलामा में आगामी 26 जनवरी 2026 को छात्रों के सुनहरे भविष्य और उच्च शिक्षा के अवसरों को ध्यान में रखते हुए भव्य ‘आर्यवास इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर 2026’ का आयोजन किया जाएगा। आर्यवास एजुकेशन द्वारा आयोजित यह मेला सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
इस संबंध में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए आर्यवास एजुकेशन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ;सीईओद्ध आर्यन राज कौशिक ने बताया कि यह शिक्षा मेला छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर साबित होगा। मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर और उच्च शिक्षा से जुड़े तमाम अवसरों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस मेले में भारत और विदेशों के 50 से अधिक प्रतिष्ठित कॉलेज और विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटीज) अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। यहाँ पहुँचकर छात्र उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी विशेषज्ञों से सीधे प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि मेले में छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष आकर्षण भी रखे गए हैं। मेले में लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से चयनित छात्रों को 100 टैबलेट और 15 ई-बाइक्स वितरित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की गई है। आर्यवास एजुकेशन ने मुजफ्फरनगर एवं आसपास के जिलों के विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे इस शिक्षा मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और अपने करियर को संवारने के लिए उपलब्ध विकल्पों का लाभ उठाएं। संस्थान ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इसे भी पढ़ें:  HANUMAN BIRTH DAY--श्री बाला जी का स्वर्ण श्रृंगार देखने को पूरी रात जागा शहर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जेल में उत्पीड़नः भाकियू अराजनैतिक ने किया जमकर हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रालोद में आक्रोश-जाट संसद के नेता पलसानिया के खिलाफ मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »