जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

हापुड़। हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र निवासी युवक गुलशन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी पर दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। गुलशन का कहना है कि उसने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और दरोगा बनने में मदद की, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उसके और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। रिश्ते, भरोसे और कानून के टकराव की एक चैंकाने वाली तस्वीर हापुड़ में सामने आई है। एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक का कहना है कि उसने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और दरोगा बनने में हरसंभव मदद की, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने उसी और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही उत्नीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी के समक्ष गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर दरोगा बनाया, लेकिन अब उसने ही उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर के गुलशन ने एसपी से की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पायल रानी बरेली में दारोगा पद पर तैनात है। नवंबर 2025 में उसने उसके व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायती पत्र में गुलशन ने बताया कि दो दिसंबर 2022 को उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी पायल रानी से हुई थी। लेकिन शादी से पहले दोनों वर्ष 2016 से एक-दूसरे को जानते थे और आपसी रिलेशन में थे और 2021 में कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी को मेहनत-मजदूरी कर पढ़ा लिखाकर भर्ती कराया। वर्ष 2023 में उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुई। वह वर्तमान में बरेली जिले में तैनात हैं। लेकिन 13 नवंबर 2025 को उसकी पीड़ित उसके पिता नरेंद्र कुमार, मां गीता, बड़े भाई कमल, भाभी कोमल, बहन सलोनी, पायल व बहनोई रिंकू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसने अपनी कड़ी मेहनत से कमाए रुपयों से पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और दारोगा बनने में हरसंभव मदद की। अब पत्नी उसे व उसके परिजनों को जेल भिजवाना चाहती है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसके आधार पर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. सुनील चौधरी अध्यक्ष, डॉ. मनोज काबरा सचिव बनेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आकशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »