मुजफ्फरनगर-टीम एमपीएल के टूर्नामेंट में आएंगे तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार

23 फरवरी से होंगे 12 टीमों के बीच मुकाबले, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार व अंपायर अनिल चौधरी होंगे ब्रांड एंबेसडर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल) के दूसरे सीज़न को शानदार और सफल बनाने के उद्देश्य से आज सभी 12 टीमों के ओनर्स की बैठक भोपा रोड स्थित बिंदल फार्म हाउस पर आयोजित की गई। बैठक में टीम ओनर्स के महत्वपूर्ण सुझावों के साथ एमपीएल के नियम और शर्तों को विस्तार से बताया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रत्येक टीम को तीन खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश से ‘कैप कैटेगरीश् में करने की छूट होगी, जबकि एक खिलाड़ी आयोजकों की ओर से ‘मार्की प्लेयर के रूप में टीम को दिया जाएगा। आगामी 25 जनवरी को होने वाली टीम ड्राफ्टिंग में 11 खिलाड़ियों का चयन अंक प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। सभी टीम ओनर्स के सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी टीम को अपने पूर्व खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति नहीं होगी।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल ने बताया कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी एमपीएल-2 के ब्रांड एंबेसडर रहेंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले 23 फरवरी से शुरू होंगे। कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों के ट्रायल 11 जनवरी को आयोजित होंगे, जिसमें चयन की जिम्मेदारी पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रशांत गुप्ता और रेलवे के कंडीशनिंग कोच व ट्रेनर विकास चौधरी संभालेंगे।
बैठक में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह और विकास राठी, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, कंपनी सेक्रेट्री अजय जैन सहित सभी टीमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें बिंदल स्ट्राइकर से मयंक बिंदल, सिल्वर्टन टाइगर्स से ऋषभ जैन, सिल्वरटन पैंथर्स से अमित गर्ग, क्रिस्टल बालाजी टाइटन्स से करण स्वरूप, कार्तिक स्वरूप व शशांक जैन, मेडिकल मैवरिक्स से डॉक्टर हेमंत व डॉक्टर यश अग्रवाल, देवभूमि रॉयल्स से सुमित रोहल, क्रिगिरी चौंप्स से अमित गोयल, टिहरी फाल्कन्स से वैभव गोयल, वसुंधरा सुपरकिंग्स से रोहित चौधरी और रोहन त्यागी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गन्ने की फसल के पैसे मांगने मायके पहुंची महिला की पिटाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेडजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »