पांचवें दिन समाप्त हुई आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल

एडीएम वित्त ने दिया कार्रवाई का भरोसा; भ्रष्टाचार, घटिया सड़क निर्माण और टेंडर धांधली की शिकायत शासन को भेजी

मुजफ्फरनगर। जनपद में सिंचाई विभाग की कथित भ्रष्टाचारपूर्ण कार्यशैली और घटिया निर्माण को लेकर उठे सवाल आखिरकार प्रशासन तक पहुँच ही गए। पाँच दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठे आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक को प्रशासनिक स्तर पर गंभीर आश्वासन प्राप्त होने के बाद सोमवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त करनी पड़ी। मामला सिंचाई विभाग द्वारा हाल ही में निर्मित तीन सड़कों की गुणवत्ता में भारी अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसकी प्रारंभिक जांच में भी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं।
जनपद में सिंचाई विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान बनाई गई तीन नवनिर्मित सड़कों की खराब गुणवत्ता, भ्रष्टाचार और टेंडरों में धांधली के आरोपों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने इन अनियमितताओं के विरोध में पिछले पाँच दिनों से कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर रखी थी, जिसे सोमवार को प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद समाप्त कर दिया गया।
निर्माण के पाँच दिन बाद ही उखड़ गई सड़कें
सुमित मलिक के अनुसार, सिंचाई विभाग के खंड गंगा नहर द्वारा बनाई गई तीन सड़कों की हालत निर्माण के महज पाँच दिनों बाद ही खराब होने लगी। आरोप है कि सड़कों पर न मानक के अनुरूप तारकोल डाला गया और न ही निर्माण गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। उन्होंने 13 दिसंबर 2025 को जनपद के प्रभारी मंत्री को इस बाबत शिकायत दी थी। शिकायत के बाद कराई गई प्रारंभिक जांच में भी अनियमितताएँ पाई गईं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सिंचाई विभाग की टेंडर प्रक्रिया में कमीशनखोरी का आरोप
आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि एक्सईएन, एसडीओ और जेई की मिलीभगत से टेंडर प्रक्रियाओं में भारी कमीशनखोरी हुई, जिसका सीधा असर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पड़ा। उनका कहना है कि कमीशन के बदले ठेकेदारों को मनमानी करने की छूट दी गई, जिसके परिणामस्वरूप सड़कें कुछ ही दिनों में टूटने लगीं। लगातार पाँच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सुमित मलिक की स्थिति बिगड़ने लगी तो प्रशासन हरकत में आया। देर रात एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और फोन पर डीएम से उनकी बात भी कराई। सोमवार को एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह एक बार फिर धरने पर पहुंचे और बताया कि सीडीओ द्वारा की गई जांच रिपोर्ट को कार्रवाई की संस्तुति के साथ शासन को भेज दिया गया है।
प्रशासन का वादा-शासन स्तर पर जल्द होगी कड़ी कार्रवाई
एडीएम वित्त ने भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से मामले में जल्द ही गंभीर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद उन्होंने सुमित मलिक को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। भूख हड़ताल समाप्त होने पर आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि जब तक दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, वह संघर्ष जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल सहकारी समिति के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चरथावल सहकारी समिति के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »