मोबाइल हैक कर की डेढ़ करोड़ की ठगी, मुजफ्फरनगर से दबोचा गया शातिर शावेज

आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर यूट्यूब से सीखा साइबर ठगी का हुनर, देहरादून से शातिर आरोपी कर रहा है डॉक्टरी की पढ़ाई

बागपत। साइबर थाना पुलिस ने असारा गांव के बीपीटी के छात्र सावेज को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एक लाख रुपये की ठगी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच की तो एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी होना पाया गया।
देहरादून के एक कॉलोज में बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) की पढ़ाई कर रहे छात्र सावेज निवासी असारा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यूट्यूब से साइबर ठगी करने के तरीके सीखे। इसके बाद बागपत, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। खेकड़ा के रोबिन से एक लाख रुपये की ठगी होने पर जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने सावेज को गिरफ्तार कर लिया।
चार नवंबर 2025 को रोबिन निवासी खेकड़ा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका व्हाट्सएप हैक करके साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने जांच शुरू की तो असारा गांव निवासी सावेज का नाम प्रकाश में आया, जो देहरादून में एक कॉलेज में बीपीटी का छात्र है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर से आरोपी सावेज को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि सावेज ने अपने दो साथियों के साथ यूट्यूब से साइबर ठगी करने के तरीके सीखे। इसके बाद लोगों के मोबाइल हैक करके ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया। सावेज और उसके साथियों ने एक साल में दो करोड़ रुपये की ठगी की, जबकि भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर 1.30 करोड़ रुपये ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। सावेज के पास से मोबाइल, पैनकार्ड, आधार कार्ड, चौक, डेबिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु जटराणा हत्याकांडः रालोद ने मुख्यमंत्री धामी से की सख्त कार्रवाई की मांग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उद्यमी सतीश गोयल की गौशाला में आया नया मेहमानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्पाइडर-मैन बना अश्लीलता का खलनायक: देवबंद में महिलाओं से अमर्यादित हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्पाइडर-मैन बना अश्लीलता का खलनायक: देवबंद में महिलाओं से अमर्यादित हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तारजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »