अपराधियों को मुजफ्फरनगर पुलिस को न्यू ईयर गिफ्ट, 23 पर लगा गैंगस्टर

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी

मुजफ्फरनगर। नववर्ष-2026 के प्रथम दिन मुजफ्फरनगर पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कुल 23 अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई थाना कोतवाली नगर, बुढाना, शाहपुर, मीरापुर, भोपा एवं जानसठ क्षेत्रों में की गई। संबंधित पुलिस अधीक्षकगण के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्यवाही का उद्देश्य जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का गहन विश्लेषण किया गया, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि उक्त अभियुक्त संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर जनपद में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत ऐसे तत्वों पर कठोर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जनपद में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश ट्रेड शोःस्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश ट्रेड शोःस्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पांच करोड़ की विकास परियोजनाओं की तैयारी में जुटे मंत्री कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »