कुत्ते को बचाने के प्रयास में दुकान में जा घुसी कार, बड़ा हादसा टला

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त मार्ग पर आवारा पशुओं की आवाजाही के कारण पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक अंकित को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन कार दीवार और फिर पिलर से टकराने के कारण मलबा गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक कार चालक की सतर्कता ने जहां एक बेजुबान की जान बचाने की कोशिश की, वहीं यह प्रयास एक हादसे का कारण बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक अंकित अपनी कार से गुजर रहा था, तभी सड़क पर अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए और वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान के अंदर कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।
कार दुकान के शटर और सामान से टकराते हुए पिलर पर आकर रुक गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मलबा गिरने से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला। सौभाग्य से चालक अंकित को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कार और दुकान को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त मार्ग पर आवारा पशुओं की आवाजाही के कारण पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में कुशल युवाओं की भूमिका अहमः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के 15 युवा स्वास्थ्य विभाग में बने कनिष्ठ सहायक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्तजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »