एम.जी. पब्लिक स्कूल बना नेत्र रोगियों के कल्याण का माध्यम

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मासिक नेत्र चिकित्सा शिविर में 102 रोगियों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ, 40 रोगियों का होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रविवार 28 दिसम्बर को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में 102 रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ दिया गया और 40 रोगियों को मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  चार दरोगाओं ने दागी छह गोलियां, तीन बदमाशों को लगी

इस अवसर पर नवम्बर माह में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित नेत्र रोगियों को भी लोगों के सम्मुख परिचय कराकर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। इसका उद्देश्य मोतियाबिंद के नवीन तकनीक से बिना टांके और चीरे की सुविधायुक्त ऑपरेशन की जानकारी देना रहा। सभी रोगियों ने ऑपरेशन की सरल और तकनीकी विधि की प्रशंसा की और साधुवाद दिया। चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल ने भी रोगियों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन समय से कराने के लिए प्रेरित करते हुए स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासन

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 25 जनवरी, 2025 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष श्री भीम सैन कंसल, उपाध्यक्ष श्री विनीत सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष श्री शिवचरण दास गर्ग आदि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार, सुरेन्द्र माहेश्वरी सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में उग्र हुआ वैश्य समाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद तेज़, दोनों पक्ष आमने-सामनेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »