दहशत खत्मः गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत

रुड़की से कोर्ट में पेशी पर लाते समय जाम में फंसे वाहन पर बदमाशों ने की थी फायरिंग, विनय को लगी तीन गोलियां

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव खाईखड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की शनिवार को ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। विनय त्यागी पर रुड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट लक्सर में पेशी पर लाने के दौरान बुधवार को बदमाशों ने पुलिस अभिरक्षा में ही हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की थी। घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं थी और उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
रुड़की कारागार में बंद मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेशी पर ला रहे थे। लक्सर बाईपास पर फ्लाईओवर के मध्य जाम के कारण वाहन को रोकना पड़ा। इस जगह पर पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां बरसा दीं। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं। वह वाहन में ही लहुलूहान होकर गिर गया। अफरा तफरी में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया।
वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। चारों तरफ से नाकाबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह की ओर से लक्सर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। एम्स ऋषिकेश के पीआरओ शीलॉय मोहंती ने बताया कि त्यागी को एम्स में भर्ती कराया गया था, उसके सीने पर गोली लगी थीं। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। शनिवार को विनय त्यागी की मौत हो गई। विनय पुरकाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर 57 मुकदमे दर्ज थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

29 साल पहले प्रेम-प्रसंग के विवाद में किया था जीजा-साले का कत्ल, पत्नी को दो बार बनाया ब्लॉक प्रमुख

मुजफ्फ्फरनगर। खाईखेड़ी गांव के गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 57 मुकदमे दर्ज थे। आरोपी का मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और देहरादून में प्रॉपर्टी के विवादित मामलों में सीधा दखल रहता था। विनय की हमेशा से ही सियासत के मैदान में उतरने की ख्वाहिश रही। इसी के कारण विनय ने अपनी पत्नी नीशू को भी दो बार पुरकाजी ब्लॉक से प्रमुख बनवाया। सहारनपुर की देवबंद सीट से खुद भी विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
विनय त्यागी के पिता मेरठ में नौकरी करते थे। वहीं पर विनय त्यागी की पढ़ाई भी हुई। अपराध की राह पकड़ी तो साल 1996 में खाईखेड़ी में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद संदीप उर्फ टोनी और उसके बहनोई गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी प्रदीप की हत्या में विनय का नाम आया था। इसके बाद मुजफ्फरनगर में छपार, पुरकाजी, नई मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ कई अपराधों में शामिल रहने के कारण मुकदमे दर्ज हुए। अक्तूबर माह में देहरादून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में डॉ. प्रमोद त्यागी ने अपनी गाड़ी से गहने, रुपये और अन्य सामान चोरी होने का मुकदमा इसी साल 14 सितंबर को दर्ज कराया था। पुलिस ने 13 अक्तूबर को विनय त्यागी और खाईखेड़ी निवासी भाकियू नेता हरिओम त्यागी को पकड़ लिया। हरिओम त्यागी को जमानत मिल चुकी है। जबकि विनय त्यागी पर अन्य मामलों में भी आरोप होने के कारण रिहाई नहीं मिल पाई थी। वह रुड़की जेल में बंद था। 30 अक्तूबर को विनय की जमानत अर्जी देहरादून में खारिज कर दी गई थी। छपार थाने में विनय त्यागी पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का केस भी सात साल पहले दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने वादी को नोटिस जारी कर दिया था, जिसकी सुनवाई 10 मार्च को होनी तय की गई, लेकिन अब विनय की मौत होने के कारण उसके खिलाफ चल रहे सभी मामले बंद किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई: 18 औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई: 18 औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए क्रांतिसेना कर रही हिंदू समाज का जागरण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »