रोते हुए युवक ने पुलिस से कहा—पत्नी को जबरन ले गए हैं

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के कथित अपहरण को लेकर उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि प्रेम विवाह के विरोध में उसकी पत्नी को जबरन ले जाया गया है। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता नितिन पुत्र राकेश, निवासी ग्राम इस्माइलपुर (थाना कुतुबशेर), वर्तमान में मल्हीपुर क्षेत्र में रह रहा है। नितिन ने शुक्रवार को सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-600 साल पुराने शिव मंदिर को स्वामी यशवीर ने किया जागृत

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने ग्राम इस्माइलपुर निवासी पवन की पुत्री मनीषा से प्रेम विवाह किया था। नितिन का दावा है कि विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी साथ रह रहे थे, लेकिन मनीषा के परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे और लगातार असहमति जता रहे थे। नितिन ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी मनीषा मल्हीपुर में अपनी मौसी के घर पर मौजूद थी। उसी समय कुछ लोग वहां पहुंचे, जिनमें मनीषा के परिजन और अन्य परिचित बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में BJP नेता रणधीर यादव की हत्या: दोस्ती से दुश्मनी और अफेयर की कहानी का खुलासा

शिकायत के अनुसार, इन लोगों ने कथित तौर पर घर में प्रवेश किया और मनीषा को जबरन अपने साथ ले गए। नितिन का आरोप है कि जब उसने और उसके परिजनों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो उन्हें धमकियां दी गईं।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कथित रूप से तमंचे और धारदार हथियार दिखाकर डराया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। नितिन का कहना है कि उसे आशंका है कि उसकी पत्नी को उसकी इच्छा के विरुद्ध रोका गया है और उसकी सुरक्षा को लेकर वह चिंतित है। नितिन के अनुसार, उसने इस विषय में पहले भी संबंधित थाने में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। इसी कारण उसने वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हाईवे पर दौड़ती स्विफ्ट डिजायर कार बनी आग का गोला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में BJP नेता रणधीर यादव की हत्या: दोस्ती से दुश्मनी और अफेयर की कहानी का

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »