खतौली लूटकांड का खुलासाः पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, माल बरामद

परिवार को बंधक बनाकर तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई थी सनसनीखेज लूट, चार फरार बदमाशों की तलाश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में बीते दिनों परिवार को बंधक बनाकर की गई लाखों रुपये की लूट की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। इस गंभीर अपराध के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। आखिरकार गुरुवार को तहसील रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ में इस लूटकांड से जुड़े दो शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिनके पास से लूटा गया माल और हथियार बरामद कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
खतौली कस्बा के तहसील रोड पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस और लुटेरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशकृमुशीर और काशिफकृगोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, खोखा कारतूस, लूटे गए सोने के जेवरात, करीब 1.58 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल तथा एसओजी टीम के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि बीती 5 दिसंबर को खतौली थाने के पीछे स्थित मोहल्ला लाल मोहम्मद में तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचकर एक परिवार को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने घर में रखे लाखों रुपये नकद और सोने के जेवरात लूट लिए थे। वारदात की खास बात यह रही कि बदमाश सीधे उसी अलमारी तक पहुंचे, जिसमें कीमती सामान रखा था, जिससे किसी परिचित की भूमिका की आशंका जताई जा रही थी। इस सनसनीखेज लूटकांड के बाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुट गई थीं। पुलिस ने खतौली से लेकर दिल्ली और वापस मुजफ्फरनगर तक बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी, डीआईजी और एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। करीब 21 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को इस लूटकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में शामिल चार अन्य बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  बझेड़ी वालों ने राजस्थानियों से की 18 लाख की ठगी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बझेड़ी वालों ने राजस्थानियों से की 18 लाख की ठगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »