हरिद्वार में दिनदहाड़े फिल्मी वारदात: पेशी पर ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो पुलिसकर्मी घायल

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अदालत में पेशी के लिए ले जाए जा रहे मेरठ के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसा दीं। इस हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

पुलिस के अनुसार, रुड़की कारागार से पुलिस वाहन के जरिए बदमाश को कोर्ट ले जाया जा रहा था। जैसे ही वाहन लक्सर क्षेत्र में पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

घटना के तुरंत बाद घायल बदमाश को प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घायल पुलिसकर्मियों का भी उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान, नाकेबंदी और सीमावर्ती इलाकों में विशेष दबिश शुरू कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।

इसे भी पढ़ें:  छोटे भाई के दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई और भाभी गिरफ्तार

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमला सुनियोजित प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। साथ ही पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी संभावित चूक की भी जांच कराई जा रही है।

कौन है विनय त्यागी?

विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसका नाम कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा बताया जाता है। करीब डेढ़ महीने पहले उसे देहरादून से चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  बागेश्वर में बादल फटने से तबाही: विधायक का गनर नदी में बहा, SDRF ने बचाया

विनय त्यागी के खिलाफ रुड़की और लक्सर में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा विनय और उसकी पत्नी पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी लक्सर थाने में दर्ज है। बताया जा रहा है कि इसी केस की सुनवाई के लिए उसे पेशी पर लाया जा रहा था।

 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से लव मैरिज और कत्ल… एक साल में ही भर गया मनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »