मुजफ्फरनगर-शहर की बेकरियों पर खाद्य विभाग का छापा, मचा हड़कम्प

मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए एफएसडीए टीम ने बेकरी प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी

मुजफ्फरनगर। आगामी क्रिसमस पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई। शहर में अलग अलग स्थानों पर विभाग की टीमों ने बेकरियों पर की छापामार कार्यवाही के बाद जांच पड़ताल की तो हड़कम्प मच गया। इस दौरान कुछ बेकरी वाले तो अपनी दुकानों को बंद कर फरार भी हो गये थे।

इसे भी पढ़ें:  मंदिर विवाद-शिवसेना के दोनों गुटों के नेता आमने-सामने आए

सहायक आयुक्त (खाद्य), मुजफ्फरनगर श्रीमती अर्चना धीरान ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में बुधवार को जनपद के विभिन्न बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु नमूने संग्रहित किए गए।
प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत मैसर्स तुषार बेकर्स, ए टू जेड रोड से पाइनएप्पल केक का एक नमूना, मैसर्स बेकर्स बैक, पटेल नगर, नई मंडी से रेड वेलवेट केक का एक नमूना तथा मैसर्स गुड लाइफ बेकरी, गांधी कॉलोनी से पाइनएप्पल स्ट्रॉबेरी केक और रेड वेलवेट केक के एक-एक नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल चार नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किए गए हैं। अर्चना धीरान के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, वैभव शर्मा, पूनम कुमारी, सुनील कुमार एवं विशाल चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  बीएसए के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरनाः मांगेराम त्यागी बोले-हर काम का तय है रेट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, गन्ने के खेत में मिला शवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, गन्ने के खेत में मिला शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम आर्मी ने किया शहर कोतवाली का घेरावजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »