मुजफ्फरनगर में अटलः मीनाक्षी चौक बनेगा अटल स्मारक, लगेगी आदमकद प्रतिमा

अटल जी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए मीनाक्षी चौक बना अटल चौक, शहर को मिला अटल जी के नाम पर पहला मार्ग

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने की दिशा में मुजफ्फरनगर को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। शहर के प्रमुख मीनाक्षी चौक अब अटल चौक के रूप में जाना जाएगा। इसके साथ ही शिव चौक तक जाने वाले मार्ग को भी अटल जी को समर्पित करते हुए अटल मार्ग नाम दिया गया है। इसके साथ ही मीनाक्षी चौक को अटल स्मारक के रूप में बदलते हुए यहां पर अटल जी की एक आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की भी तैयारी की गई है। चौराहे और मार्ग का नामकरण नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किया गया है तो वहीं मंत्री कपिल देव अग्रवाल 25 दिसम्बर को अटल स्मारक की घोषणा करेंगे। यह निर्णय न केवल अटल जी के जिले से गहरे संबंधों को सम्मान देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनेगा।
शहर के मीनाक्षी चौक का नामकरण भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को इस संबंध में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनवरी माह में होने वाली नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नामकरण प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। बुधवार को इस चौराहे का नामकरण नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की ओर से कर दिया गया है। नगर विधायक और सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का मुजफ्फरनगर से गहरा सामाजिक और राजनीतिक जुड़ाव रहा है। वे अपने दौर में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए यहां आते रहे और शिव चौक पर रुककर आमजन से संवाद करना उनकी विशेष पहचान थी। इन्हीं स्मृतियों को संजोने और चिरस्थायित्व प्रदान करने के उद्देश्य से मीनाक्षी चौक का नाम अटल चौक रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक के मार्ग का नामकरण भी अटल मार्ग के रूप में किया गया है।
सूत्रों के अनुसार इस नामकरण के साथ ही मंत्री कपिल देव और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में नगरपालिका यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की एक भव्य, आदमकद प्रतिमा स्थापित करने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है, ताकि यह स्थल केवल चौराहा ही नहीं बल्कि एक प्रेरणास्रोत अटल स्मारक के रूप में भी विकसित हो सके। यदि जिले के इतिहास पर नजर डालें तो भारत रत्न और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के नाम पर पहले से ही कई स्मारक, प्रतिमा स्थल और चौराहे मौजूद हैं। हाल ही में नगरपालिका परिषद के प्रयासों से चौधरी चरण सिंह के नाम पर भी एक चौराहा शहर को मिला, जहां उनकी जयंती जाट महासभा द्वारा भव्य रूप से मनाई गई। इसके विपरीत, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर जिले में अभी तक कोई प्रमुख चौराहा या मार्ग नहीं था। भौराकलां क्षेत्र के हड़ौली गांव में भाजपा नेता अनुज बालियान द्वारा व्यक्तिगत प्रयास से स्थापित प्रतिमा ही उनकी एकमात्र पहचान थी।
अब मीनाक्षी चौक का अटल चौक के रूप में नामकरण होने से जिले को दूसरे भारत रत्न के नाम पर भी एक प्रमुख चौराहा और मार्ग मिल जाएगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा इस संबंध में शासन को पत्र लिखकर समर्थन दिया गया है और पालिका को प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि 25 दिसंबर को अटल जयंती के अवसर पर सार्वजनिक कार्यक्रम में अटल चौक और अटल स्मारक की औपचारिक घोषणा की जाएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल गुरुवार को शहर में आयोजित अटल जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि मीनाक्षी चौक के नामकरण को लेकर पूर्व में कई मांगें और विवाद सामने आते रहे हैं। मीनाक्षी सिनेमा के कारण यह नाम प्रचलन में आया था। बाद में इसे अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद और फिर महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने की मांग भी उठी, लेकिन विभिन्न सामाजिक कारणों से सहमति नहीं बन सकी। अब सर्वसम्मति से यह चौराहा अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित किया जा रहा है। दो भारत रत्नोंकृचौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयीकृके नाम पर बने ये चौराहे न केवल जिले की पहचान को नई दिशा देंगे, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र और विचारशील राजनीति की प्रेरणा भी प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बरसात से जलभराव और फसल बर्बादी पर भड़के किसान, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ घेराव की दी चेतावनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »