दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ VHP का हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर VHP का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ VHP का हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक रूप से यह दावा किया गया कि हत्या फेसबुक पर की गई किसी टिप्पणी से जुड़ी थी, लेकिन शुरुआती जांच में इस तरह के किसी पोस्ट के ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। इस घटना को लेकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शादी से लौटते वक्त ट्राले से टकराई कार, तीन गंभीर रूप से घायल

इस बीच घटनाक्रम का असर भारत-बांग्लादेश कूटनीतिक संबंधों पर भी देखने को मिला है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार है जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया है।

बांग्लादेश सरकार का कहना है कि भारत में स्थित उसके राजनयिक मिशनों के बाहर हाल के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर वह गंभीर चिंता में है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली और सिलीगुड़ी में बांग्लादेश से जुड़े प्रतिष्ठानों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें अस्वीकार्य बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  वीजा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारियों को सलाह...'कल तक अमेरिका वापस लौट आएं

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाएं न केवल राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं, बल्कि आपसी सम्मान, शांति और सहिष्णुता जैसे मूलभूत मूल्यों को भी कमजोर करती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय उच्चायुक्त को यह संदेश दिया गया है कि भारत में स्थित बांग्लादेशी दूतावासों, हाई कमीशन और संबंधित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

बयान में यह भी कहा गया कि भारत में रहकर दिए जा रहे कुछ बयानों को बांग्लादेश भड़काऊ मानता है, जिससे राजनयिक माहौल प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश सरकार ने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के तहत राजनयिक मिशनों और उनके कर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वीजा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारियों को सलाह…’कल तक अमेरिका वापस लौट आएंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शादी से लौटते वक्त ट्राले से टकराई कार, तीन गंभीर रूप से घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर पर जुबानी जंग: क्या BLO की मौतें भी नाटक हैं- अखिलेश यादव जारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »