मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में इनामी शातिर बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

घायल बदमाश गुलफाम उर्फ काला को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, गोकशी और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित था बदमाश काला

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश गुलफाम उर्फ काला घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गुलफाम उर्फ काला शामली जिले के गढ़ी पुख्ता का निवासी है। उस पर गोकशी, हत्या और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह बुढ़ाना कोतवाली और रतनपुरी थाने से गोकशी गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था। उसकी ससुराल नगला रतनपुरी में है। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद रतनपुरी पुलिस बुढ़ाना-खतौली-गोयला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। गोयला की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। बदमाश के पास से एक प्लेटीना मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक खोका और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार और उनकी टीम शामिल थी। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चोरी करने निकले दो शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस से पूर्व मुजफ्फरनगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पीछा कर रहे जीएसटी सचल दल पर जानलेवा हमले का प्रयास

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  करवा चौथ-बाजार भ्रमण पर निकले क्रांतिसेना व शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की निगरानीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »