उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना देंगे परिजन

कहा-पंचायत में तय 10 में से एक भी मांग पूरी नहीं, साथ देने का वादा करने वाले भी घर जाकर सो गये, नाराजगी जताई और सर्वसमाज से इस आंदोलन में पहुंचने की अपील की

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में छात्र उज्ज्वल राणा की आत्मदाह कांड के बाद न्याय की लड़ाई लड़ रहे परिजनों तथा छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवार का आरोप है कि पंचायत में दिए गए आश्वासन धरातल पर नहीं उतरे, न आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हुई और न ही सरकार द्वारा किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या नौकरी की बात आगे बढ़ी। ऐसे हालातों में मृतक के चाचा सचिन राणा और बहन सलोनी राणा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बेमियादी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। परिवार और छात्रों ने नेताओं और जन प्रतिनिधियों पर भी अब अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और सर्वसमाज से इस आंदोलन में पहुंचने की अपील की है।
शनिवार को एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेस वार्ता के दौरान उज्ज्वल राणा के चाचा सचिन राणा, बहन सलोनी राणा और छात्र नेता वीशू मलिक ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल की मौत के बाद डीएवी कॉलेज बुढ़ाना गेट पर हुई पंचायत में जो 10 प्रमुख मांगें तय हुई थीं, उनमें से एक भी मांग पूरी नहीं हुई। न तो सरकार से मुआवजा दिलाया गया और न ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई। परिवार का आरोप है कि प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी अधूरी है और अब तक कई नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही, उज्ज्वल की प्रतिमा लगाने की घोषणा भी कागजों में कैद होकर रह गई है। परिजनों का कहना है कि नेताओं ने पंचायत में वादा किया था, लेकिन बाद में सब घर जाकर सो गए और किसी ने भी कार्रवाई के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया।
मृतक के चाचा सचिन राणा और बहन सलोनी राणा ने स्पष्ट कहा कि सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए अब परिवार सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने घोषणा की कि 8 दिसंबर से डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के मुख्य गेट पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सलोनी राणा ने कहा कि उनका भाई उज्ज्वल छात्र हितों के लिए लड़ते हुए शहीद हुआ है। सरकार और प्रशासन की नींद तोड़ने के लिए परिवार अनशन पर बैठेगा। छात्र नेता वीशू मलिक ने भी कहा कि छात्रों में रोष बढ़ रहा है और मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन खड़ा होगा। प्रेस वार्ता में वीशू मलिक, मनीष कालखंडे, मोनू मलिक, विजित तालियान, अंकुर राठी, सार्थक लाटियान, शुभम मलिक, विशाल सिंह, रवि राठी, पुनीत पंवार, आदित्य पंवार आदि मौजूद रहे।
बता दें कि डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना में बीए के छात्र उज्ज्वल राणा की फीस जमा न होने पर प्राचार्य प्रदीप कुमार और अन्य शिक्षकों से 6 नवंबर को विवाद हुआ। 07 नवंबर को प्राचार्य व अन्य पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगे, अपमान से आहत होकर उज्ज्वल ने 08 नवंबर को कॉलेज परिसर में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। अगले दिन 09 नवंबर को सफदरजंग अस्पताल में उज्ज्वल की मौत हो गई। 10 नवंबर को डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे हंगामा और पंचायत के बाद दस मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद उज्जवल का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में अभी तक प्राचार्य प्रदीप कुमार और पीटीआई संजीव कुमार की गिरफ्तारी ही हो पाई है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दरोगा नंद किशोर और दो सिपाहियों ज्ञानवीर व विनीत कुमार को लाइन हाजिर किया। जबकि मुख्य आरोपी कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग और अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परिवार की दस मांगों में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रबंध समिति निरस्त कर नई कमेटी बनाने, कॉलेज भूमि की जांच, बुढ़ाना में उज्ज्वल राणा की प्रतिमा, परिवार से सरकारी नौकरी, सरकार से 15 लाख मुआवजा, उज्ज्वल के नाम पर कॉलेज का गेट और लाइब्रेरी में एक हॉल का नामकरण शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पोस्टर विवाद: पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल देने पर सख्ती, पम्प संचालकों पर होगी सीधी कार्रवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में हड़ताल समाप्त, वाहन लेकर काम पर लौटे कर्मचारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »