फांसी पर लटकाकर हमलाः आरोपी राज सिंह को सात साल की सज़ा, 20 हजार रुपये जुर्माना

अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता अरुण कुमार जावला ने अदालत में सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए।

मुजफ्फरनगर। जनपद में 15 वर्ष पुराने एक सनसनीखेज मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पुरानी रंजिश के चलते 16 वर्षीय किशोर को फांसी पर लटकाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को अपराध सिद्ध होने पर सात वर्ष की कैद और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर खतरा हैं और इन्हें कड़ी सज़ा मिलनी ही चाहिए।
सूत्रों के अनुसार थाना खातौली क्षेत्र के ग्राम फहीमपुर में 10 अप्रैल 2009 को हुई जानलेवा वारदात के मामले में मंगलवार को फैसला सुनाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 की पीठासीन अधिकारी नेहा गर्ग की अदालत ने आरोपी राज सिंह को धारा 307 और 452 के तहत दोषी करार देते हुए सात साल के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
अभियोजन के अनुसार, घटना वाले दिन 16 वर्षीय राहुल घर में अकेला था। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राज सिंह घर में घुस आया और किशोर को फांसी पर लटकाकर जान से मारने का प्रयास किया। परिजनों के लौटने पर उन्होंने राहुल को फंदे से उतारा और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जान बच सकी। पीड़ित की मां मिथिलेश ने इस घटना की रिपोर्ट थाना खातौली में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (जानलेवा हमला) और 452 (गृह-भेदन) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता अरुण कुमार जावला ने अदालत में सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि आरोपी की मंशा साफ तौर पर हत्या करने की थी, जिसे अदालत ने सुनवाई के दौरान गंभीरता से लिया।
सभी साक्ष्यों और गवाहों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सात वर्ष की सज़ा के साथ 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। आदेश के अनुसार, यदि जुर्माना अदा नहीं किया जाता है, तो आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। घटना वर्षों पुरानी होने के बावजूद गांव में आज भी चर्चा का विषय रहती है। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय का आभार व्यक्त किया और कहा कि देर से ही सही, आखिरकार उन्हें न्याय मिला।

इसे भी पढ़ें:  रालोद नेता-शिक्षक प्रकरणः माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में दिखा आक्रोश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में सुमित मलिक ने उठाई किसानों की समस्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में सुमित मलिक ने उठाई किसानों की समस्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर में बीएलओ ने खाया जहर, हालत नाज़ुकजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »