इंडिगो एयरलाइन क्रू संकट: 400+ उड़ानें रद्द | नियमों में छूट की मांग

देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो में चल रहा परिचालन संकट अभी कुछ दिनों तक यात्रियों की परेशानी बढ़ाता रहेगा। एयरलाइन ने माना है कि क्रू उपलब्धता को लेकर की गई प्लानिंग में त्रुटि रह गई, जिसका असर उड़ानों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार तक इंडिगो की 400 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जबकि बड़ी संख्या में उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

दिल्ली एयरपोर्ट: 220 से ज्यादा उड़ानें रद्द
बेंगलुरु एयरपोर्ट: 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित
हैदराबाद एयरपोर्ट: 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द
घने कोहरे और भारी यात्री संख्या वाले इस मौसम में क्रू शॉर्टेज की समस्या और गंभीर दिखाई दी। एयरलाइन ने संकेत दिया है कि शेड्यूल को स्थिर करने में अगले 2–3 दिन और लग सकते हैं, जिसके चलते उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी रह सकता है।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो फ्लाइट संकट पर भड़के राकेश टिकैत, कहा-यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की देन

हालांकि, 8 दिसंबर से उड़ानों की संख्या घटाने के फैसले से देरी और रद्दीकरण की स्थिति में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। इंडिगो ने डीजीसीए से अनुरोध किया है कि पायलटों के आराम और नाइट ड्यूटी से जुड़ी एफडीटीएल गाइडलाइन में 10 फरवरी तक अस्थायी छूट दी जाए। डीजीसीए ने पुष्टि की है कि यात्रियों की परेशानी को कम करने और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिहाज से इस मांग पर विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शामली प्रकरणः बिना सत्यापन समाज को बदनाम करना गलतः धर्मवीर बालियान

स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में नाइट ड्यूटी की समय सीमा में बदलाव, और रात में दो बार लैंडिंग की बाध्यता को फिलहाल वापस लिया गया है। एयरलाइन का कहना है कि ऑपरेशन जल्द बेहतर स्थिति में लौट आएंगे और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शामली प्रकरणः बिना सत्यापन समाज को बदनाम करना गलतः धर्मवीर बालियानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »