श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकेत्सव में संस्कार, संवेदना और संस्कृति का संगम

श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम में चार घंटे तक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मोह पाश में बंधे रहे अभिभावक

मुजफ्फरनगर। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रेमपुरी में रविवार, को एक अद्भुत एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम “इकोज ऑफ टुमोरो” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पंकज जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुनील जैन तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में विराजमान रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ, जिसके पश्चात बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, आत्मविश्वास और सृजनशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लगभग 500 विद्यार्थियों की सहभागिता से सजा यह आयोजन करीब चार घंटे तक चला, और दर्शकों ने पूरे उत्साह एवं एकाग्रता के साथ समस्त कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत “माता-पिता वंदना” का भावनात्मक दृश्य देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे। मंच पर जब बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण पखारे, तिलक लगाया, आरती उतारी और पुष्प अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया, तो पूरा सभागार भावनाओं से सराबोर हो गया। इस हृदयस्पर्शी दृश्य ने सभी अभिभावकों के मन में गहरी छाप छोड़ी।

इसे भी पढ़ें:  मिलावटखोरी पर अंकुशः 52 हजार की 400 किलो मिठाई-पेस्ट कराया नष्ट

इसके साथ ही “धरती की पुकार”, “ना काटो मुझे”, “गंगा बहती हो क्यों?” जैसी प्रस्तुतियों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश दिया। वहीं “दशावतार”, “रामायण, म्यूज़िकल एक्ट” और “कलियुग” जैसी नाट्य प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, त्याग, आदर्शों और आस्था का जीवंत मंचन किया। बच्चों द्वारा की गई योगा फॉर्मेशन ने अपनी अनुशासित प्रस्तुति और सामंजस्य से सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के हृदय में माता-पिता के प्रति आदर, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और धरती के प्रति संवेदनशीलता की भावना जगाने का एक सशक्त प्रयास है। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज जैन ने बच्चों को शिक्षा में मेहनत करने, सद्मार्ग पर चलने और अभिभावकों व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल से बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, जज, वकील और प्रोफेसर बनकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष परिश्रम किया। बच्चों की प्रस्तुति, अनुशासन और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मिलावटखोरी पर अंकुशः 52 हजार की 400 किलो मिठाई-पेस्ट कराया नष्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आयुष धर्मान्तरण प्रकरण में अब शीबना की तलाशः पुलिस ने की फर्जी बहन की पहचानजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »