पुरकाजी में सरकारी इंटर कॉलेज बनकर रहेगाः चेयरमैन जहीर फारूकी ने उठाया एक नया कदम

नगर पंचायत कार्यालय में हुई अधिकारियों की बैठक में उठा मुद्दा, कर्मचारियों ने चेयरमैन के कार्यों को बताया सराहनीय, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड में सुधार की उठी मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के टाउन एरिया पुरकाजी क्षेत्र में सरकारी इंटर कॉलेज की मांग एक बार फिर नये जोश के साथ जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एससी-एसटी आयोग के सदस्य महिपाल सिंह बाल्मीकि के समक्ष नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने औपचारिक रूप से कॉलेज निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए क्षेत्र के लोगों की इस पीड़ा को उठाया और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जहीर यहां पर सरकारी इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए अपनी करोड़ों रुपये की निजी भूमि भी जिला प्रशासन को दान कर चुके हैं और शासन से सरकार तक कई स्तर पर इस मांग को पहुंचाने के साथ ही यहां मंजूरी लाने के लिए हर संभव प्रयास को जारी रखे हुए हैं। इलाके के शिक्षात्मक विकास को लेकर उनका यह प्रयास स्थानीय स्तर पर चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है। उनका दावा और वादा है कि अपने जीवन की आखिरी सांस तक वो इसके लिए प्रयासरत रहेंगे और पुरकाजी में एक दिन सरकारी इंटर कॉलेज का निर्माण होकर रहेगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पुरकाजी के सभागार में एससी-एसटी आयोग के सदस्य महिपाल सिंह बाल्मीकि ने पहुंचकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिजली विभाग के एसडीओ और जेई, नायब तहसीलदार, लेखपाल तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी भी इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बने। बैठक के दौरान सभी कर्मचारियों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए बताया कि चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में नगर पंचायत से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। कर्मचारियों ने आयोग सदस्य से क्षेत्र में राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी रखी। आयोग सदस्य महिपाल सिंह बाल्मीकि ने सभी विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के निस्तारण में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का हुआ भव्य आगाज

इसी बीच चेयरमैन जहीर फारूकी ने पुरकाजी में एक सरकारी इंटर कॉलेज की जरूरत को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आयोग सदस्य को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कॉलेज निर्माण के लिए 8 बीघा भूमि वे पहले ही उपलब्ध करा चुके हैं। चेयरमैन फारूकी ने बताया कि जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा इस भूमि पर कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग के हस्तक्षेप से अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति मिल सकेगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बैठक के दौरान समर काज़मी, रविकांत सफाई नायक, पप्पन बाल्मीकि, मेनपाल बाल्मीकि, रविन्द्र बाल्मीकि, राजेंद्र बाल्मीकि, नरेश बाल्मीकि, राजा बाल्मीकि, नीरज बाल्मीकि, रोहित बाल्मीकि समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखते हुए समाधान की अपेक्षा जताई।

इसे भी पढ़ें:  सोमवती अमावस्या पर शुकतीर्थ में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का हुआ भव्य आगाजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान के तहत पटेलनगर में पांच दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »