डॉ. अजय शाही ने पालिका की हरियाली पर चलाई भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी!

ऐतिहासिक कंपनी बाग के साथ ही मीनाक्षीपुरम में दर्जनों हरे-भरे फलदार वृक्षों की अवैध कटाई का आरोप, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की हरियाली व्यवस्था पर भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी के वार से शुरू हुई लड़ाई आज एक बार फिर से जिला प्रशासन के दर तक जा पहुंची। पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही के द्वारा कथित रूप से पालिका में भ्रष्टाचार और पर्यावरण का विनाश करने के आरोपों को लेकर मंगलवार को नगर पालिका परिषद के कई सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभासदों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर एक शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने डॉ. अजय प्रताप शाही पर गंभीर वित्तीय अनियमितता और अवैध वृक्ष कटान का आरोप लगाया। इन सभासदों ने डीएम से मांग की कि डॉ. शाही के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, क्योंकि उनके कार्यकाल में नगर पालिका परिषद की संपत्तियों को खुर्दबुर्द करते हुए भ्रष्टाचार किया गया है।
भाजपा नेता और पालिका के सभासद राजीव शर्मा व मनोज वर्मा के साथ अन्य सभासद मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम उमेश मिश्रा से मिले। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद के अधीन आने वाले कंपनी बाग (कमला नेहरू वाटिका) में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा एक ट्रैक निर्माण के नाम पर दर्जनों हरे-भरे फलदार वृक्षों, जिनमें आम, अमरूद, लीची, बेलपत्थर और आंवला के वृक्ष शामिल रहे हैं, को अवैध रूप से काट दिया गया। आरोप है कि यह कटान वन विभाग से किसी भी प्रकार की स्वीकृति लिए बिना और उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया। इसके साथ ही राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि मिनाक्षीपुरम में भी कई हरे भरे पेड़ डॉ. शाही ने मिलीभगत कर कटवा दिये। सभासदों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही की मिलीभगत रही, जिन्होंने न तो वृक्ष कटान की अनुमति प्रक्रिया का पालन किया और न ही बाद में इसकी रिपोर्ट तैयार कराई।
पालिका सभासदों द्वारा की गई इस शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अवैध कटान की शिकायतें मिलने पर 13 अक्तूबर 2025 को सीएनडीएस संस्था का कार्य रोकने के आदेश दिए थे, जिस पर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तत्काल ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए वाटिका प्रभारी एसएसए डॉ. अजय शाही को निर्देशित किया था। फिर भी, कार्यदाीय संस्था के ठेकेदार ने मिलीभगत करते हुए रातों-रात कई पेड़ों को काटकर गायब कर दिया। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. शाही द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर पालिका में वित्तीय गड़बड़ियां की जा रही हैं। पूर्व में भी नगर पालिका कर्मचारियों ने उन पर डीजल घोटाले और मासिक कमीशन लेने के आरोपों के साथ शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं एनएसए डॉ. शाही का कहना है कि सभासद जो भी आरोप लगा रहे हैं, वो गलत हैं, उनकी शिकायत पर भी डीएम जांच करा रहे हैं।
कंपनी बाग में हुए इस अवैध कटान को लेकर पर्यावरण प्रेमी संगठनों और स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। सुबह टहलने आने वाले नागरिकों ने वृक्षों के ठूंठ देखकर विरोध दर्ज कराया और मीडिया को इसकी जानकारी दी। पर्यावरण प्रेमियों ने दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके साथ ही यह मामला 13 अक्टूबर की बोर्ड मीटिंग में भी सभासदों ने उठाया था। सभासदों की प्रमुख मांगों में कंपनी बाग वाटिका के प्रभारी अधिकारी / नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच कराने, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को काली सूची में डालकर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने, अवैध वृक्ष कटान से हुए राजस्व नुकसान की वसूली और कंपनी बाग और अन्य नगर पालिका संपत्तियों में हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराना शामिल है। सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभासदों की शिकायत पर मामले की गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम से शिकायत करने वाले सभासदों में मुख्य रूप से सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, विकल्प जैन, रविकांता काका, शौकत अंसारी, नौशाद खां, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, रजत धीमान, कुसुमलता पाल, प्रशांत बालियान, मौहम्मद खालिद, नदीम खां, प्रमोद अम्बेडकर, प्रियांक गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अमित शर्मा आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  भोपा में गंगनहर में कूदने वाला प्रेमी युगल बहुपुरा गांव का है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शर्म करो! शिक्षा के बाजारीकरण की आग में जला उज्जवलः चन्द्रशेखरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: कमरे में सोती मासूम बच्ची को बंदर ने बनाया बंधक, परिजनों के होश उड़े, देखे वीडियो

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जीवित अवस्था में फेंकी थी बच्चीः रामपुरी में शव मिलने के प्रकरण में मुकदमा दर्जजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »