मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में मारे गए लखटकिया बदमाश गलकटा की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

10 नवंबर तक कोई भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि या चश्मदीद घटना से जुड़ी जानकारी एसडीएम बुढ़ाना को दे सकता है

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में हुई एक बड़ी पुलिस मुठभेड़ की जांच अब प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई है। जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी महताब उर्फ गलकटा के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी की मौत के बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव को नामित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा के द्वारा चार अक्टूबर को दिए गए आदेश के तहत बुढ़ाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई है। यह मुठभेड़ 03 अक्टूबर 2025 को थाना बुढ़ाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें एसओजी टीम थाना शाहपुर तथा थाना बुढ़ाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी महताब उर्फ गलकटा पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सोन्टा रसूलपुर थाना थानाभवन जनपद शामली की मृत्यु हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने डीएम उमेश मिश्रा को 03 अक्टूबर को मुठभेड़ की प्रशासनिक जांच कराये जाने के लिए पत्र लिखा था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव को जांच अधिकारी नामित किया है। एसडीएम बुढ़ाना ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति, जनसाधारण, सभासद, ग्राम प्रधान या घटना का कोई चश्मदीद उक्त मुठभेड़ से संबंधित जानकारी या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह 10 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस में उनके न्यायालय या कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित या मौखिक बयान दे सकता है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि घटना से संबंधित जो भी तथ्य, साक्ष्य या जानकारी किसी व्यक्ति के पास हो, उसे जांच में सहयोग हेतु प्रस्तुत करें, ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुजफ्फरनगर में माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपणजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »