पूर्व विधायक शहनवाज राणा का बेटा अब्दुल अहद गिरफ्तार

पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार, करोड़ों की टैक्स चोरी और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों में राणा परिवार पर शिकंजा कसा

मुजफ्फरनगर। कभी बसपा के कद्दावर नेता और बिजनौर से विधायक रहे जिले के प्रमुख औद्योगिक घराने राणा परिवार के सदस्य शाहनवाज राणा के परिवार पर कानूनी शिकंजा और कस गया है। बुधवार देर रात पुलिस ने उनके बेटे अब्दुल अहद राणा को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस मुकदमे के सिलसिले में की गई, जिसमें आरोप है कि उसने जेल में बंद अपने पिता तक मोबाइल फोन पहुंचाया था और करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के एक बैंक्वेट हॉल में चल रहे पारिवारिक शादी समारोह से की, जहां आधी रात करीब 12 बजे अब्दुल अहद को गिरफ्तार किया गया।
अब्दुल अहद के खिलाफ लगभग आठ महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह वही मामला है जो पूर्व विधायक शहनवाज राणा के द्वारा उनके परिवार की वहलना चौक स्थित राणा स्टील फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी से जुड़ा है। 5 दिसंबर 2024 को हुई इस छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम पर हमला किया गया था। घटना के बाद राणा परिवार के लोगों और उनके समर्थकों के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। इसमें शाहनवाज राणा और पूर्व सांसद कादिर राणा की बेटियों को गिरफ्तार किया गया था। एफआईआर में राणा परिवार के सदस्यों और 200 से 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी दल पर हमला और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत की सिसौली में महायज्ञ के प्रचार को निकले संत पर जानलेवा हमला

मार्च 2025 में जब शहनवाज राणा मुजफ्फरनगर जेल में बंद थे, तभी उनके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि यह मोबाइल जेल के भीतर अब्दुल अहद और उसके साथियों की मदद से पहुंचाया गया था। इसके बाद नई मंडी थाने में शहनवाज राणा, अब्दुल अहद, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, नौकर आमिर और अन्य के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ। इस घटना के बाद राणा को सुरक्षा कारणों से चित्रकूट जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। लगभग नौ महीने बाद 24 अगस्त 2025 को शहनवाज राणा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। रिहाई के बाद से वे मुजफ्फरनगर में ही रह रहे थे, जबकि पुलिस और जीएसटी विभाग उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि अब्दुल अहद राणा के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि उसने न केवल जीएसटी चोरी के नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि जेल में बंद अपने पिता तक मोबाइल फोन पहुंचाने की साजिश में भी शामिल था। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। चाहे व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अपराध करने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका का भी परीक्षण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायल

अब्दुल अहद के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट
पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के पुत्र अब्दुल अहद राणा की गिरफ्तारी को लेकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मीडिया कर्मियों को बताया कि जनपद मुज़फ्फ़रनगर में थाना नई मंडी पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त अब्दुल आहद राणा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 05/06 नवंबर 2025 की दरमियानी रात को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना नई मंडी ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), कारागार अधिनियम की धारा 42, दूरसंचार अधिनियम की धारा 42 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि अभियुक्त अब्दुल आहद राणा उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय से भी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) जारी किए गए थे। थाना नई मंडी पुलिस टीम ने लगातार दबिश और चेकिंग जारी रखी जिसके परिणामस्वरूप बीती रात अभियुक्त को दबोच लिया गया। बताया कि अब्दुल आहद राणा पर यह गंभीर आरोप है कि उसने जेल में मुलाकात के दौरान एक योजनाबद्ध तरीके से मोबाइल फोन को अपने पिता शाहनवाज राणा तक पहुंचाया था। जो पहले से ही जेल में बंद थे। इस कृत्य के बाद ही उस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। नई मंडी पुलिस ने अब्दुल अहद को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया।

इसे भी पढ़ें:  डूबकर मर गया मजदूर पिता, बेटियों ने लाश पर आने से किया इंकार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जनता में सरकार के प्रति असंतोष, 2027 में खामियाजा भुगतेगी भाजपाः नसीमुद्दीन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका एग्रीकल्चर ट्रेड डील किसानों के लिए ‘डेथ वारंट- राकेश टिकैतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »