कीया कार की बुकिंग में युवती से धोखाधड़ी, 6.50 लाख लेकर भी नहीं की डिलीवरी

पुलिस से युवती को नहीं मिला न्याय, कोर्ट के आदेश पर कीया शोरूम के जीएम सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। कीया कार शोरूम का घोटाला एक बार फिर से सामने आया है। एक युवती द्वारा कीया कार को शोरूम पर पहुंचकर बुक कराया गया। दो किश्तों में 6.50 लाख रुपये की रकम जमा कराई गई, इसके बाद पता चला कि धोखाधड़ी हो गई। कीया शोरूम के जीएम ने भरोसा दिया कि कार की डिलीवरी जरूर की जायेगी, लेकिन शोरूम से युवती को कार डिलीवर नहीं की गई। पैसे देने से भी इंकार कर दिया गया। युवती न्याय पाने के लिए थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक पहंुची, परंतु उसकी शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने कीया शोरूम के जीएम और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
जनपद शामली के थाना झिंझाना निवासी साहिबा पुत्री साजिद की शिकायत पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए। साहिबा ने अपनी शिकायत में बताया कि मन्सूरपुर क्षेत्र में मेरठ रोड पर स्थित आइकोनिक कीया मोटर्स कार शोरूम पर उनके द्वारा अक्टूबर 2024 में एक कार कीया सेल्टोस एचटीके खरीदने के लिए सम्पर्क किया। कार पसंद आने के बाद शोरूम के मैनेजर को बुकिंग के लिए टोकन मनी के रूप में 50 हजार रुपये जमा कराये, मैनेजर द्वारा इसके लिए रसीद उपलब्ध करा दी थी।
साहिबा ने बताया कि कुछ दिनों बाद वो कार की डिलीवरी डेट कन्फर्म करने के लिए मन्सूरपुर स्थित कीया कार शोरूम पर गई तो मैनेजर ने बताया कि इसके लिए छह लाख रुपये कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा कराने होंगे और मैनेजर ने महैल्का मोटर्स प्रा.लि. परतापुर मेरठ एसबीआई का बैंक खाता नम्बर दिया। साहिबा ने बताया 31 दिसम्बर 2024 को इस खाते में उनके द्वारा छह लाख रुपये जमा कराने का प्रयास किया, लेकिन यह रकम जमा नहीं हो पाई। इसी बीच एक महिला का फोन आया और रुपये जमा करने के सम्बंध में पूछताछ करते हुए बताया कि आप शोरूम पर जाकर नकद भी जमा करा सकते हैं।
साहिबा के अनुसार वो अपने रिश्तेदार जावेद पुत्र दाऊद निवासी ग्राम पलडा बागपत और आस मौहम्मद पुत्र इस्बुदीन ग्राम नरा मन्सूरपुर के साथ एक जनवरी 2025 को आइकोनिक कीया कार शोरूम मन्सूरपुर पहंुची और मैनेजर से मिलीं। मैनेजर ने महेल्का मोटर्स के जीएम शशांक से फोन पर बात कराई और दोनों ने उसको विश्वास दिलाया कि वो छह लाख नकद जमा करा सकती हैं, उनको पूरा भरोसा दिया तो उन्होंने छह लाख रुपये नकद जमा किये और अगले दिन मेरठ शोरूम से रसीद मंगाकर मैनेजर ने उनको सौंपते हुए बताया कि 20 फरवरी को कार डिलीवर कर दी जायेगी। साहिबा का कहना है कि उनको 13 फरवरी को पता चला कि आइकोनिक कीया कार शोरूम मन्सूरपुर के लोग कार बुकिंग का काफी लोगों का पैसा लेकर भाग गये हैं। वो भी वहां पहुंची तो पता चला कि अब बुक की गई गाड़ियां मेरठ शोरूम से मिलेंगी। साहिबा कई बार अपने रिश्तेदारों के साथ मेरठ शोरूम महेल्का मोटर्स पहुंची, लेकिन पहले तो कर्मचारियों ने उनको टरकाया और फिर कार डिलीवर करने से साफ मना कर दिया। साहिबा ने आरोप लगाया कि मैनेजर और जीएम शशांक ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए 6.50 लाख रुपये हड़प लिये। युवती की शिकायत पर मन्सूरपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई घायल, हमलावरों पर मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण की मिसालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »