टिकैत हुए मुखरः भारतीय किसान यूनियन के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा मुकदमा, भेजे नोटिस

भारतीय किसान यूनियन के विधिक सलाहकार ने जारी की चेतावनी, यूनियन के नाम के अनधिकृत उपयोग पर कानूनी कार्यवाही का ऐलान

मुजफ्फरनगर। देशभर में किसानों के हक और आवाज को बुलंद करने वाली प्रतिष्ठित संस्था भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के शीर्ष नेतृत्व ने यूनियन के नाम के अनधिकृत उपयोग पर सख्त आपत्ति जताई है। संगठन की ओर से एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि भारतीय किसान यूनियन नाम ट्रेडमार्क अधिनियम, 1999 के अंतर्गत विधिवत रूप से पंजीकृत है और किसी भी प्रकार से इसके नाम का दुरुपयोग कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है और अगकर इसका गलत उपयोग किया गया तो मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अली जैदी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन का यह ट्रेडमार्क 26 जुलाई 2025 को ट्रेडमार्क जर्नल संख्या 2199 में दर्ज किया गया था। पंजीकरण संख्या 3888524 के तहत यह नाम संगठन को देशभर में अपने सभी कृषि, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों के लिए विशिष्ट और वैध अधिकार प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि इसका पहला उपयोग 2 जुलाई 2003 को स्थापित हुआ था।
संगठन की ओर से खुलासा किया है कि हाल के समय में कुछ व्यक्ति और समूह संगठन के नाम से मिलते-जुलते या भ्रमित करने वाले नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन समूहों की गतिविधियाँ संगठन से किसी भी प्रकार की वैध या कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं हैं, फिर भी वे स्वयं को भारतीय किसान यूनियन से जुड़ा हुआ दर्शा रहे हैं। ऐसे सभी नामों का प्रयोग ट्रेडमार्क अधिनियम, 1999 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अपराध है, जो ट्रेडमार्क उल्लंघन, मिथ्या प्रस्तुतीकरण और सार्वजनिक धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।
कहा गया है कि भारतीय किसान यूनियन ने इन गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाते हुए संबंधित व्यक्तियों और समूहों को सीज़ एंड डेसिस्ट नोटिस जारी किए हैं। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी संस्था या व्यक्ति बिना अनुमति भारतीय किसान यूनियन नाम या उससे मिलते-जुलते नाम का उपयोग करता पाया गया, तो उनके विरुद्ध नागरिक और आपराधिक मुकदमे, न्यायालयीन आदेश, हर्जाना, और अभियोजन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। संगठन ने आम जनता, मीडिया, और सभी सरकारी अधिकारियों से अपील की है कि वे किसी भी समानान्तर संगठन या भ्रामक नाम से संचालित निकाय से न तो कोई व्यवहार करें और न ही उन्हें किसी प्रकार की मान्यता दें। भारतीय किसान यूनियन ने अंत में यह दोहराया कि वह किसानों की सेवा, हक और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अवैध प्रयासों के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के 15 युवा स्वास्थ्य विभाग में बने कनिष्ठ सहायकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के 15 युवा स्वास्थ्य विभाग में बने कनिष्ठ सहायक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक अचानक बस पर पलटा, आग लगने से गई लोग झुलसेजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »