धनतेरस के दिन पुलिस और बदमाशों में हुई दे दनादन, लखटकिया बदमाश ढेर

शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी शातिर नफीस, बाग में ठेकेदारी छोड़कर खूब चलाया नकली नोटों का नेटवर्क, हत्या से छाया

शामली। धनतेरस के दिन जनपद पुलिस और शातिर बदमाश के बीच जमकर दे दनादन होती नजर आई। खूब फायरिंग हुई, इसमें पुलिस की गोली लगने से एक लाख का इनामी बदमाश नफीस ढेर हो गया। नफीस अपराध जगत में बेहद शातिर माना जाता था, नफीस कभी बाग ठेकेदार था। 1990 में लूट के विरोध में व्यापारी की हत्या के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया और वो इसके बाद नसीम उर्फ चीचड़ गैंग से जुड़ गया था।
कांधला पुलिस के साथ गांव भभीसा के जंगल में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश नफीस मारा गया। उस पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमले और नकली करेंसी समेत 34 मुकदमे दर्ज थे। वह तीन मामलों में वांछित चल रहा था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग निकलेमल। पुलिस ने पीछा किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आए बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी ने बताया मारा गया बदमाश नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया मुठभेड़ के दौरान बदमशो की तरफ से फायरिंग में कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार बल बल बचे हैं। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। शामली के कांधला में मुठभेड़ में मारा गया नफीस कभी आम का बाग ठेके पर लिया करता था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, वर्ष 1990 में उसने पहली वारदात की थी। कांधला के दुर्गा मंदिर में लूट का विरोध करने पर इलेक्ट्रीशियन ईश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपराध की राह पकड़ ली।
नफीस ने शामली के चर्चित नसीम उर्फ चीचड़ गैंग से हाथ मिला लिया और लगातार लूट, चोरी, डकैती और फिरौती जैसी वारदातों में शामिल रहा। उसने शामली के अलावा मुजफ्फरनगर, हरियाणा के करनाल और पानीपत तक अपना नेटवर्क फैला लिया था। एसपी ने बताया कि नफीस जाली नोटों के गिरोह का भी हिस्सा था। आठ माह पहले पकड़े गए गिरोह में उसका नाम सामने आया था। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसका संपर्क पाक एजेंटों से तो नहीं था। पुलिस पिछले 15 दिन से नफीस के पीछे लगी हुई थी। जानकारी मिली थी कि वह कांधला इलाके में बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। उसके परिवार में पत्नी, बेटी और छोटा भाई है, जिन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी अस्पतालों के खिलाफ भाकियू आंदोलनकारी की टीम सीएमओ से मिली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित ड्रोन कैमरों से रोजी रोटी पर संकट को लेकर आक्रोशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित ड्रोन कैमरों से रोजी रोटी पर संकट को लेकर आक्रोश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाखजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »