रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, नौ गंभीर 

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग के ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम बच्चे समेत पांच की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें छह गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। उधर, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस लखीमपुर से लखनऊ जा रही थी। सवारियों से भरी वैन सीतापुर से लखीमपुर आ रही थी। इसमें 15 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वैन से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल नौ लोगों में से छह की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। तीन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रोडवेज बस में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है।
मृतक
1- गुड्डू उर्फ सुनील निवासी एलआरपी
2- सरफराज पुत्र सलमान अली निवासी पिपर झाला।
3- रामशंकर पुत्र जगदीश बहदुरा मोतीपुर बहराइच।
4- बुद्धराम उर्फ बुद्धू पुत्र भग्गू बरही पुरवा मोतीपुर बहराइच।
5- एक अज्ञात

इसे भी पढ़ें:  IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड से सरकार-एलआईसी को झटका

घायल – बबली 35 वर्ष उर्फ निशा पत्नी सलमान, सलमान (40 वर्ष),  नाज (3 वर्ष) पुत्री सलमान, पुष्पा पुत्री लालाबाबू यादव सिरसिया पिपरा कोठी बिहार, दिलकुश पुत्री लालाबाबू, रामलाल पुत्र जगदीश
– शारदा 32 पुत्र इतवारी ढखेरवा पोस्ट पढ़ुआ शामिल है

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी हादसे को लेकर श्रम विभाग में पालिका अफसर तलबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मोदी के नेतृत्व से भारत को मिला आत्मनिर्भरता का सबलः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर से गांव देहात तक होली की धूम, महिलाओं ने होलिका का पूजन कर मांगी खुशहालीजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »