वो भूल गया यूपी में किसकी सत्ता है… बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा को CM योगी की चेतावनी

बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हालिया हिंसा को लेकर सख्त रुख अपनाया और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा पर सीधा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि “कल बरेली में एक मौलाना भूल गया कि प्रदेश में सत्ता किसकी है। उसे लगा कि वह जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो कर्फ्यू लगेगा और न ही कोई जाम होगा।”

योगी ने चेतावनी दी कि हिंसा फैलाने वालों को ऐसा सबक दिया गया है जिससे भविष्य की पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 से पहले प्रदेश में नाकेबंदी और कर्फ्यू जैसी स्थितियां आम थीं, लेकिन उनकी सरकार ने इस पर पूरी तरह रोक लगाई।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें महंगी, कार से ट्रक तक असर

मुख्यमंत्री ने पुराने शासनकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था, माफिया और अपराधियों के साथ सत्ता सलाम ठोकती थी। यहां तक कि सत्ता के शीर्ष नेता अपराधियों के पालतू कुत्तों से हाथ मिलाकर गौरवान्वित महसूस करते थे।”

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और नारों को लेकर तनाव फैल गया। इसके बाद प्रशासन ने मौलाना तौकीर रजा को उनके ठिकाने फइक एंक्लेव (थाना बारादरी क्षेत्र) में नजरबंद कर दिया और शहरभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमान

मौलाना ने आरोप लगाया कि जैसे ही वे नमाज के लिए निकलने वाले थे, अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया और उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। उन्होंने इसे मुसलमानों के खिलाफ सख्ती बताया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के लिए उठाया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा न करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  18 महिलाओं से साढ़े तीन लाख वसूलकर फरार हुआ कलेक्शन मैनेजर

शहर में अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएफ (RAF) तैनात की गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में रोमांच से भरपूर रही टिहरी और वसुंधरा की जीतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »