क्रांतिसेना की पूर्व नेत्री के पति ने सूदखोरों के भय में कर ली आत्महत्या

17 साल पहले सूदखोरों से लिया था चार लाख का कर्ज, ब्याजखोरों ने बना दिए 80 लाख, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की मदद

मुजफ्फरनगर। जनपद में सूदखोरों की मनमानी और दबंगई ने एक व्यापारी की जान ले ली। महज चार लाख रुपये का कर्ज 17 साल में ब्याजखोरी की गुंडागर्दी के कारण 80 लाख कर दिया गया। इसे चुकाने के लिए सूदखोरों की धमकियों और दबाव से टूटे क्रांतिसेना संगठन की पूर्व नेत्री के पति रेडिमेड गारमेंट्स व्यापारी ने आखिरकार मोती झील में कूदकर मौत को गले लगा लिया। इस दर्दनाक घटना ने न केवल परिवार को सदमे में डाला है, बल्कि प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने पीएम मोदी से मांगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय विनोद बाठला ने गुरुवार सुबह मोती झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। पेशे से रेडिमेड गारमेंट्स व्यापारी विनोद की झांसी रानी चौक पर नंगली गारमेंट्स के नाम से दुकान थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह घर से निकले और कुछ ही देर बाद झील में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि विनोद ने 17 साल पहले दुकान चलाने के लिए चार लाख रुपये का कर्ज लिया था। तब से वह ब्याज चुकाते आ रहे थे, मगर सूदखोरों की मनमानी ब्याज दरों ने कर्ज को 80 लाख तक पहुँचा दिया। बेटी नंदनी ने आरोप लगाया कि सूदखोर लगातार दुकान और घर पर आकर गाली-गलौज करते थे और उठाकर ले जाने की धमकी देते थे। इससे पिता गहरे तनाव में थे। परिवार का कहना है कि उन्होंने सूदखोरों की हरकतों के खिलाफ कई बार आवाज उठाई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई और थाना सिविल लाइंस में भी गुहार लगाई गई, लेकिन कार्रवाई न होने से सूदखोरों के हौसले बुलंद होते गए। आरोप है कि धमकी और दबाव की वजह से ही विनोद ने मौत को गले लगाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हाईवे पर दौड़ती स्विफ्ट डिजायर कार बनी आग का गोला

विनोद अपने पीछे पत्नी कंचन, विवाहित बेटी नंदनी और बेटा पार्थ को छोड़ गए हैं। बेटे पार्थ के साथ वह दुकान संभाल रहे थे, मगर कारोबार मंदा होने से आर्थिक संकट गहराया। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो यह नौबत नहीं आती। घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। शाम को भोपा रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वजन का कहना है कि वे शुक्रवार को सूदखोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। इस घटना ने एक बार फिर ब्याजखोरी के खिलाफ कड़े कानून और सख्त कार्रवाई की माँग को तेज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को जनता ने नकारा, यूपी में होगा और भी बुरा हालः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बाबा साहब के विचारों संघर्ष से ही संविधान की रक्षाः हरेंद्र मलिकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »