दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

यूपी भवन के सामने पटरी पर चाय वाला के साथ बैठकर योगी सरकार के मंत्री ने किया नाश्ता, कहा-तेरी चाय का मैं हो गया फैन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल अक्सर अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रविवार की सुबह उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर एक तस्वीर साझा कर न सिर्फ लोगों का दिल जीत लिया बल्कि मेहनतकश रेहड़ी-पटरी वालों के संघर्ष और आत्मसम्मान को भी सम्मानित किया।
मंत्री कपिल देव ने नई दिल्ली स्थित यूपी भवन के पास सड़क किनारे वर्षों से चाय बेच रहे बिहार राज्य के मूल निवासी बाबूराम की चाय की चुस्की लेते हुए लिखा, सुबह सुबह चाय की चुस्की भी, और रेहड़ी पटरी वालों का सम्मान भी। चाय में जब फैन डुबो कर खाता हूँ तो इस चाय वाले का फैन बन जाता हूँ। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान एक महीने तक मंत्री कपिल देव ने यूपी भवन में रहकर ही भाजपा शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशन में प्रचार की कमान संभाली थी। इस दौरान वो अपनी सुबह की शुरुआत बाबूराम की चाय से ही किया करते थे। मंत्री कपिल देव ने अपनी पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है, उन्होंने बताया कि बाबूराम, जो मूल रूप से बिहार से हैं, आज भी अपनी मेहनत के दम पर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बातचीत में उन्होंने प्रसन्नता से बतायाकृकि बाबूजी, आराम से रोज़ 800 से 1000 रुपये कमा लेता हूँ।
उल्लेखीन है कि भारत की राजनीति में चायवालों का मुद्दा पिछले एक दशक से विशेष चर्चा का विषय रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं अपने जीवन में चाय बेचने के अनुभव को गर्व से साझा कर चुके हैं। उनकी ‘चाय पर चर्चा’ एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में याद की जाती है। इसी कड़ी में कपिल देव अग्रवाल का यह अंदाज आम जनमानस को संदेश देता है कि मेहनत करने वाले हर व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। वीआईपी कल्चर और प्रोटोकॉल की राजनीति के बीच यह तस्वीर और संदेश अलग ही छाप छोड़ते हैं। मंत्री कपिल देव ने जिस सहज भाव से एक आम चायवाले को सम्मानित किया, वह समाज को यह संदेश देता है कि बड़े पद पर बैठकर भी ज़मीन से जुड़े रहना ही असली राजनीति और सेवा की पहचान है।

इसे भी पढ़ें:  भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा शहर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कालका मेल की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कालका मेल की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर दाल मंडी चोरी: ग्राहक बनकर आया, बैग लेकर भागाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »