17 करोड़ की ठगीः पुरबालियान में दिल्ली पुलिस का छापा

गांव पुरबालियान निवासी एक युवक नाइजीरिया में रह रहा है। इसी युवक ने साइबर ठगी का एक पूरा जाल बिछाया

मुजफ्फरनगर। पुरबालियान गांव में 17 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गांव में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई करते हुए युवकों के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। कहा जा रहा है कि गांव का ही एक युवक, जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है, उसने फर्जी कंपनी बनाकर देशभर के कई लोगों से डीलरशिप देने के नाम पर करोड़ों की ठगी की। आरोपी ने गांव के 13 युवकों की पहचान संबंधी दस्तावेज जुटाकर उनके नाम पर फर्जी आईडी बनाकर बैंक खाते और मोबाइल नंबर चालू कराए थे। इन्हीं के जरिये ठगी की पूरी साजिश को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान इन दिनों में खासी चर्चाओं में आया हुआ है। यहां पर दिल्ली पुलिस के छापे के बाद गांव की चौपालों पर हर रोज साइबर ठगी में गांव के ही युवकों के शामिल होने की खबरों की चर्चाओं की गरमाहट बनी हुई है। चार दिन पुरानी है। ग्रामीण सूत्रों के द्वारा बताया गया है कि छह सितम्बर को दिल्ली पुलिस साइबर सेल की एक टीम इंस्पेक्टर एमए खान के साथ गांव पुरबालियान में पहुंची थी। इस दल के साथ स्थानीय पुलिस नहीं थी। इन लोगों ने गांव के कई युवकों के बारे में पूछताछ की और उनके घर जाकर परिजनों से उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। गांव से विदेश में गये युवकों के बारे में भी पूछा। बाद में पता चला कि ये टीम करोड़ों रुपये की ठगी के मामले की जांच करने के लिए गांव में पहुंची थी।
सूत्रों के अनुसार गांव पुरबालियान निवासी एक युवक नाइजीरिया में रह रहा है। इसी युवक ने साइबर ठगी का एक पूरा जाल बिछाया और देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों को एक अच्छे मुनाफे का बिजनेस प्लान बताकर झांसे में लिया और उनसे ठगी कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि दिल्ली से साइबर सेल की विशेष टीम ने गांव में आकर इसी ठगी के सन्दर्भ में पूछताछ की, तभी उनको भी जानकारी मिली। गांव में चर्चा के अनुसार विदेश में बैठे गांव के इस युवक ने अपने ही गांव के 13 युवकों के नाम पर फर्जी आईडी बनाई और उनके नाम से फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाये गये। इस युवक ने अपनी एक कंपनी को फर्जी तरीके से लांच किया और इसी कंपनी की डीलरशिप देने के बहाने बिजनेस प्लान में अच्छी खासी इनकम का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया।

इसे भी पढ़ें:  मुआवज़े की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

कंपनी की डीलरशिप देने के लिए लोगों से सिक्योरिटी मनी एडवांस ली गई और इसके लिए अनेक लोगों ने इस युवक के झांसे में आकर सिक्योरिटी मनी के रूप में पैसा जमा कराया। कई लोगों ने 17 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इसमें शिकायत मिलने पर ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जांच पड़ताल शुरू की और पुरबालियान गांव में आकर पूछताछ की। वहीं लोकल पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। मन्सूरपुर थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि पुरबालियान में दिल्ली पुलिस के छापे या साइबर ठगी में वहां के युवकों के शामिल होने सम्बंधी कोई शिकायत उनको नहीं मिली है। जिले के साइबर थाने में भी इस तरह की कोई शिकायत नहीं होने का दावा पुलिस ने किया है। वहीं गांव में दिल्ली पुलिस के छापे के बाद साइबर ठगी को लेकर चर्चाओं का दौर गरम बना हुआ है। इससे पहले भी यहां के युवक काफी चर्चाओं में रह चुके हैं। इसी गांव के एक युवक को उत्तराखंड में नकली करेंसी चलाते हुए पकड़ा गया था। जबकि साइबर ठगी में ही यहां के कई युवकों का नाम पहले भी आ चुका है। इससे ग्रामीण भी परेशान नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के पंडित भोजनालय पर प्रशासन ने लगाया ताला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर एक्शनः तितावी थानाध्यक्ष व दो सिपाही सस्पेंड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के पंडित भोजनालय पर प्रशासन ने लगाया तालाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »