मुंबई गणेशोत्सव धमकी मामला: नोएडा से ज्योतिषी गिरफ्तार, पटना का रहने वाला आरोपी

मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव के बीच ब्लास्ट की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय अश्विन कुमार सुप्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना का निवासी है। वह पिछले पांच वर्षों से नोएडा में रहकर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का काम कर रहा था।

गुरुवार देर रात अश्विन ने मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर दावा किया था कि “लश्कर-ए-जिहादी” के 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं और 400 किलो आरडीएक्स 34 गाड़ियों में लगाया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर धमाका हो सकता है और लाखों लोगों की जान जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली CM रेखा गुप्ता मीटिंग में पति संग पहुंचीं, AAP और कांग्रेस ने साधा निशाना

इस संदेश के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच, एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं। जांच के दौरान सुराग मिलने पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम नोएडा पहुंची और सेक्टर-79 स्थित एक सोसाइटी से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पुलिस ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 4 सिम कार्ड होल्डर, 6 मेमोरी कार्ड होल्डर, एक एक्सटर्नल सिम स्लॉट और 2 डिजिटल कार्ड भी जब्त किए।

इसे भी पढ़ें:  दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर 'पाम जुमैरह' पर दागी मिसाइल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साल 2023 में उसे धोखाधड़ी के एक मामले में पटना जेल में तीन महीने रहना पड़ा था। इस केस में फिरोज नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। अश्विन का कहना है कि वह तभी से फिरोज से बदला लेना चाहता था और इसी वजह से उसने उसका नाम इस्तेमाल करते हुए मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश भेजा।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो संकट के बीच सरकार सख्त, एयरलाइंस को किराया सीमा से ज्यादा वसूली पर चेतावनी

हालांकि, फिरोज कौन है और धोखाधड़ी का वह मामला क्या था, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं हो सकी है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली CM रेखा गुप्ता मीटिंग में पति संग पहुंचीं, AAP और कांग्रेस ने साधा निशानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली CM रेखा गुप्ता मीटिंग में पति संग पहुंचीं, AAP और कांग्रेस ने साधा निशाना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली CM रेखा गुप्ता मीटिंग में पति संग पहुंचीं, AAP और कांग्रेस ने साधा निशानाजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »