शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस नम्बर वन

यह उपलब्धि अगस्त 2025 के आंकड़ों के आधार पर जनपद पुलिस को मिली, बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुजफ्फरनगर। जनता की समस्याओं के समाधान में मुजफ्फरनगर पुलिस ने नया मानक स्थापित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (जनसुनवाई पोर्टल-IGRS) के माध्यम से आने वाली शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि अगस्त 2025 माह के आंकड़ों के आधार पर जनपद पुलिस को मिली है।
समयबद्ध समाधान बना सफलता की कुंजी
उत्तर प्रदेश शासन ने जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान के लिए जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) प्रणाली लागू कर रखी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर पुलिस ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी प्रार्थना पत्र को डिफाल्टर किए उत्कृष्ट कार्यशैली अपनाई। शिकायतों का न केवल समय पर निस्तारण हुआ, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता का भी विशेष ध्यान रखा गया।
टीमवर्क और नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में आईजीआरएस पुलिस शाखा के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस शाखा, थानों में नियुक्त आईजीआरएस कर्मचारी, जांचकर्ता तथा समस्त अधिकारियों ने अथक प्रयास कर यह सफलता अर्जित की। उच्चाधिकारियों के निरंतर पर्यवेक्षण और दिशा-निर्देशों ने सुनिश्चित किया कि हर शिकायत का समाधान न केवल नियमबद्ध समय सीमा में बल्कि पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी और बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है, और ऐसे प्रयासों से जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें:  विकास में अड़चनः दबंगों ने रामपुरी में रुकवा दिया सड़क निर्माण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल कर किया भाभी पर हमलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  युवाओं को रोजगार उपलब्धता भाजपा सरकारों की प्राथमिकताः कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »