नगर पालिक अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रामलीला ध्वज यात्रा का कराया शुभारंभ

मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस साल हम 50वां रामलीला महोत्सव मनाने जा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में शुक्रवार को रामलीला मंचन कार्यक्रम समारोह के लिए विधिवत ध्वज स्थापना की गई। इससे पूर्व पटेलनगर मैदान से भारी उत्साह और धूमधाम से रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई। हनुमान जी घोड़े पर सवार होकर रामलीला ध्वज यात्रा पर निकले, मंडी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए हनुमान जी पर पुष्प वर्षा भी की।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा अपने 50वें स्वर्ण जयंती रामलीला महोत्सव के आयोजन की विधिवत घोषणा करते हुए हनुमान जी की झांकी के साथ रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई और पूजन के साथ रामलीला मैदान में ध्वज स्थापित कर दिया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि रामलीला भवन में मुख्य अतिथि उद्यमी मुकेश गोयल एवं नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ ने रामायण जी का पूजन और हनुमान जी की आरती की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने मैदान से ध्वज यात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा पटेलनगर मैदान से प्रारम्भ होकर नई मंडी, मुनीम कालोनी, गऊशाला रोड, बिन्दल बाजार, पुरानी गुड मंडी सहित अन्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर आकर सम्पन्न हुई

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर सख्तीः रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन द्वारा सभी अतिथियों का कलाकारों और कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अभिनदंन एवं स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रामलीला कमेटी की ओर से क्षेत्र में रामलीला मंचन कार्यक्रम के लिए ध्वज स्थापना के साथ ही ध्वज यात्रा का आयोजन किया, जो मंडी क्षेत्र में अपने परम्परागत मार्ग से ढोल-ताशों के साथ गुजरी। हनुमान जी रामलीला का ध्वज लेकर भक्तों के बीच पहुंचे। इस साल हम 50वां रामलीला मंचन महोत्सव मनाने जा रहे हैं। इसके लिए 20 सितम्बर से रामलीला मंचन का प्रारम्भ करने की पूरी तैयारी की जा रही है। रामलीला पटेलनगर का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही किया जाता रहा है। इसके लिए 100 से ज्यादा कलाकार विभिन्न रूप से रामलीला भवन से जुड़े हुए हैं। सावन माह की शुरूआत से ही कलाकारों के द्वारा रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल प्रारम्भ कर दी जाती है। कार्यक्रम में अनिल ऐरन, विकल्प जैन, गोपाल चौधरी, जितेन्द्र कुच्छल, जितेन्द्र नामदेव, नारायण ऐरन, प्रमोद गुप्ता, विनय मित्तल, दिनेश जेन, अंशुल गुप्ता, विकास भारद्वाज, मोन्टू पाटिल, अनिल लोहिया, विपुल मोहन, सोनू कुमार, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, तनिष्क भारद्वाज, देवेन्द्र पतला और पंकज आनन्द सहित रामलीला कमेटी के अन्य सदस्य एवं कलाकार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर--दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, सेवा से बाहर करने पर ज्ञापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर सख्तीः रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  9 जून को मनाया जायेगा श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ का 11वां वार्षिक उत्सवजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »