पंजाब में बाढ़ का कहर, 23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह बाढ़ पिछले कई दशकों में सबसे भयावह मानी जा रही है।

लगातार बढ़ते जलस्तर से करीब 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान की फसलें, पानी में डूब गई हैं। बड़ी संख्या में पशुधन भी प्रभावित हुआ है, जिससे ग्रामीण इलाकों की आजीविका को गहरा नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर मंडी में भीषण आग: गोदाम जलकर राख, 7 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटीं

राज्य के मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीसी और मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को राहत कार्यों में तेजी लाने और सभी विभागों को छुट्टियों में भी ड्यूटी पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है। पीडब्ल्यूडी, बिजली और जल संसाधन विभाग को सेवाएं बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर करने के लिए कहा गया है। वहीं टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल व लैंडलाइन सेवाएं जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता

सतलुज किनारे गांव जलमग्न

भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी के बाद सतलुज नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। इसके चलते मोगा जिले के संघेड़ा, कंबो खुर्द और सेरेवाला गांव पूरी तरह पानी में घिर गए हैं। जानकारी के मुताबिक, लगभग 250 घर डूब चुके हैं। लोग नावों से जरूरी सामान निकाल रहे हैं और छतों व बांधों पर अपना सामान व पशु सुरक्षित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सतलुज के किनारे बसे करीब 30 गांवों की लगभग 6,000 एकड़ फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है।

मोगा प्रशासन ने तीन प्रभावित गांवों के लिए नजदीकी स्कूलों में राहत शिविर बनाए हैं। यहां लोगों को पीने का पानी, दवाइयां और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर मंडी में भीषण आग: गोदाम जलकर राख, 7 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटींराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश दस बदमाश गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले—“विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है”जारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »