प्रयागराज में BJP नेता रणधीर यादव की हत्या: दोस्ती से दुश्मनी और अफेयर की कहानी का खुलासा

प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार किया
प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार किया

प्रयागराज में BJP नेता रणधीर यादव की किडनैपिंग और मर्डर केस ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। आरोप है कि यह वारदात डॉक्टर उदय यादव ने अपनी पत्नी अंजली और रणधीर के कथित रिश्ते की वजह से रची।

नैनीताल ट्रिप से शुरू हुई दुश्मनी

करीब दो महीने पहले डॉ. उदय अपनी पत्नी और रणधीर के साथ नैनीताल घूमने गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में तीनों के लिए एक ही कमरा बुक किया गया। इसी दौरान उदय ने कथित रूप से अपनी पत्नी और रणधीर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसी वक्त से उसने रणधीर से बदला लेने की ठान ली थी।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: राष्ट्र प्रेरणा स्थल से गमले चोरी, कार-स्कूटी से ले जाते दिखे लोग, FIR की तैयारी

पत्नी की संदिग्ध मौत

हत्या से पहले जुलाई 2025 में उदय की पत्नी अंजली की भी रहस्यमयी मौत हुई थी। उस समय इसे सामान्य मौत मानकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब पुलिस इस मामले को भी हत्या मानकर नए सिरे से जांच कर रही है।

शराब पार्टी के बहाने बुलाया

आरोपी राम सिंह के बयान के मुताबिक, 22 अगस्त की शाम रणधीर को “चित्रकूट में पार्टी” के बहाने बुलाया गया। रास्ते में स्नैक्स और शराब ली गई और स्कॉर्पियो कार में जश्न शुरू हुआ। आरोप है कि उदय लगातार रणधीर को पैग बनाकर पिलाता रहा, जिससे वह नशे में धुत हो गया। तभी पूरी साजिश को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी गांधी-शास्त्री जी की जयंती

गाड़ी जलाने का प्लान फेल

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि हत्या के बाद शव समेत स्कॉर्पियो को जंगल में जलाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन रास्ते में गाड़ी फंस जाने के कारण उसे छोड़ा गया और आरोपी दूसरी गाड़ी से प्रयागराज लौट आए।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

अब तक की जांच में साफ है कि रणधीर और उदय के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन पत्नी अंजली के साथ कथित संबंध ने इस रिश्ते को दुश्मनी में बदल दिया। फिलहाल पुलिस ने उदय, उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की।Contentsपत्नी की संदिग्ध मौतशराब पार्टी के बहाने बुलायागाड़ी जलाने का प्लान फेलपुलिस की आगे की कार्रवाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।Contentsपत्नी की संदिग्ध मौतशराब पार्टी के बहाने बुलायागाड़ी जलाने का प्लान फेलपुलिस की आगे की कार्रवाईइसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है।Contentsपत्नी की संदिग्ध मौतशराब पार्टी के बहाने बुलायागाड़ी जलाने का प्लान फेलपुलिस की आगे की कार्रवाईइसे भी पढ़ें:  दो बीघा

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »