बिहार में नेपाल बॉर्डर से 3 पाकिस्तानी आतंकी घुसे, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का दावा

बिहार में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी आतंकी घुसे, पुलिस ने फोटो जारी की
बिहार में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी आतंकी घुसे, पुलिस ने फोटो जारी की

बिहार में आतंकी घुसपैठ की आशंका

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा खुलासा किया है। नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी बिहार में घुसे होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने तीनों संदिग्ध आतंकियों की फोटो जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।

आतंकियों की पहचान

पुलिस द्वारा जारी फोटो और जानकारी के मुताबिक –

  • हसनैन अली – निवासी रावलपिंडी

  • आदिल हुसैन – निवासी उमरकोट

  • मोहम्मद उस्मान – निवासी बहावलपुर

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी अररिया जिले से बिहार में घुसे हैं।

पुलिस अलर्ट पर, खुफिया तंत्र एक्टिव

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। आदेश दिया गया है कि खुफिया तंत्र को सक्रिय किया जाए, संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और इनपुट लगातार जुटाए जाएं।

इसे भी पढ़ें:  किश्तवाड़ के बर्फीले पहाड़ों में आतंकी ‘मिनी किला’ ध्वस्त, जैश का गुप्त नेटवर्क बेनकाब

राहुल गांधी की यात्रा और सुरक्षा चुनौती

इसी बीच बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा (SIR के खिलाफ) जारी है। खास बात यह है कि आतंकी घुसपैठ का जिन जिलों से आशंका जताई गई है, वहीं से राहुल गांधी की यात्रा भी गुजर रही है।

  • उनकी यात्रा अररिया, मधुबनी और सुपौल जैसे नेपाल सीमा से लगे जिलों से होकर गुजरी है।

  • कल वे सीतामढ़ी में थे और आज मोतिहारी पहुंचे हैं, जो नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  शिखर धवन को ईडी ने किया तलब.... गैरकानूनी बेटिंग एप मामले में पूछताछ 

बिहार-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता

बिहार के 7 जिले नेपाल बॉर्डर से सटे हुए हैं। यही इलाके आतंकी घुसपैठ और तस्करी के लिहाज से हमेशा से संवेदनशील रहे हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ अपशब्द बोलने से SC/ST एक्ट लागू नहींराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ अपशब्द बोलने से SC/ST एक्ट लागू नहीं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत, पांच घायलजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »