नगर को सुगम-सुरक्षित बनाना सीएम योगी का संकल्पः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार मे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ नगर की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नगर के समग्र विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और विकसित भारत -2047 के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन व विकास के विज़न को धरातल पर उतारना हमारी सर्वाेच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर की सड़कों, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि नगर की जनता को वास्तविक सुविधाएं मिल सकें।

इसे भी पढ़ें:  तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

उन्होंने सर्कुलर रोड स्थित श्रीराम चौक से फाटक की ओर सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कें किसी भी नगर की जीवनरेखा होती हैं और मोदी जी व योगी जी का संकल्प है कि हर नगर में सुगम व सुरक्षित यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंडी समिति के पास लंबे समय से लगे कूड़े के ढेरों पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की कुंजी है और यह प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की आत्मा है। प्रकाश व्यवस्था पर जोर देते हुए मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों से कहा कि नगर की सभी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर हाईमास्ट व एलईडी लाइट्स सुनिश्चित हों। उन्होंने कहा कि योगी जी की सरकार अपराध मुक्त और भयमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प पर कार्य कर रही है और इसके लिए नगर में हर गली-चौराहे पर पर्याप्त रोशनी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने नगर के सौंदर्यकरण पर बल देते हुए कहा कि पार्कों का रख-रखाव, चौकों का सुंदरीकरण और दीवारों पर प्रेरणादायी चित्रकला नगर की छवि को निखारेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान की जागृति को मीनाक्षी स्वरूप व गौरव स्वरूप ने किया बूथों का निरीक्षण

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नगर स्तर पर हमें इन संकल्पों को सफल बनाना है। नगर की जनता को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण, उज्ज्वल प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं मिलें, यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए, ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिल सके। समीक्षा बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार व राजीव सोनकर और जलकल अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी का इस्तीफा!

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  युवा पंजाबी समाज के 21वें प्री मेडिकल कैंप का पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया उद्घाटनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण ने समाज को धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश दिया: हिमेश शास्त्री

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »