तिगरी गांव के मुख्य मार्ग की हालत दयनीय, ग्रामीणों का हंगामा

Tigri village residents protesting poor road conditions in Muzaffarnagar

सड़क निर्माण न होने से गुस्साए ग्रामीण, कीचड़ और जलभराव में खड़े होकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत तिगरी के ग्रामीणों ने मंगलवार को मुख्य मार्ग का निर्माण न होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कीचड़ और पानी से भरे मार्ग पर खड़े होकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराज़गी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि तिगरी गांव का यह मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आता है, लेकिन लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में पड़ा है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से करीब आठ गांवों के लोग रोजाना आते-जाते हैं, साथ ही तीन विद्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित हैं। गंदे पानी से होकर बच्चों को विद्यालय जाना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन ई-रिक्शा पलटने जैसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे आमजन की जान जोखिम में है। इस समस्या से पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल झूठे आश्वासन देते हैं और कोई ठोस कदम नहीं उठाते।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के अभियान से भगत सिंह रोड पर मचा हड़कम्प

Tigri village residents protesting poor road conditions in Muzaffarnagar
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण श्रमदान करके स्वयं मार्ग का निर्माण करेंगे। प्रदर्शन में प्रवीण सैनी एडवोकेट, राजकुमार पाल बबलू, भोपाल सैनी, राजबल सैनी, मोहनलाल सैनी, शिव कुमार सैनी, मनोज धीमान, हिमांशु धीमान, इंद्रपाल, कंवरपाल, शीशपाल कश्यप, प्रताप सिंह कश्यप, विनोद तोमर, जितेंद्र सैनी, प्रमोद सैनी, विक्की सैनी, विनय सैनी, सुनील कुमार, शैलेंद्र पाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मां की ममता: चैत्र नवरात्र पर महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मां की ममता: चैत्र नवरात्र पर महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर 52 लाख का जुर्माना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर स्थगितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »