पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रेम विहार में किया ओपन जिम का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के मौहल्ला प्रेम विहार में ओपन जिम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले छह वार्डों में आठ सड़कों सहित विभिन्न नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया, इस दौरान अनेक स्थानों पर सभासदों स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने जनता के बीच संवाद स्थापित किया और कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। इस दिशा में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना उनकी पहली जिम्मेदारी है।


नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्य जनता को समर्पित करते हुए उनका लोकार्पण किया। उन्होंने शहर के छह वार्डों में आठ सड़कों सहित एक वार्ड में ओपन जिम और अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें इनमें प्रेम विहार, सहावली, अलमासपुर, कच्ची सड़क, उत्तरी रामपुरी और मौहल्ला गऊशाला नदी रोड में विकास कार्य कराये गये।
वार्ड 14 में सभासद राखी राहुल पंवार के वार्ड में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से ओपन जिम, दो सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वार्ड 40 में सभासद कुसुमलता पाल और भाजपा उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल व स्थानीय लोगों के साथ गाजावाली पुलिया के पास करीब 8 लाख रुपये से आरसीसी नाली और सीसी सड़क, वार्ड 38 में सभासद मरजुबाना व फकरूदीन त्यागी के साथ पंचायती स्कूल सरवट में करीब 10 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क, वार्ड 28 में सभासद मोहित मलिक के साथ मौहल्ला गऊशाला नदी रोड पर करीब 17 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य, वार्ड दो सहावली के मौहल्ला फूलनगर में सभासद बबली व सुन्दर सिंह के साथ करीब पांच लाख रुपये की सड़क, वार्ड एक अलमासपुर में सभासद राजेश देवी व ललित कुमार के साथ करीब 58 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड 15 उत्तरी रामपुरी में सभासद सुनीता व प्रमोद अंबेडकर के साथ करीब छह लाख रुपये की लागत से तैयारी सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज की नींव होते हैं, इसलिए शहरवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए ओपन जिम स्थापित करने के साथ ही शहर को बिना भदेभाव के प्राथमिकता के आधार पर विकसित बनाने का प्रयासा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर के सभी वार्डों में विकास की गति को संतुलित रखा जाएगा, ताकि किसी क्षेत्र की उपेक्षा न हो। पालिकाध्यक्ष ने अपील की कि नगरवासी भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि केवल नगर पालिका के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च से

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बोलेरा और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  श्री बालाजी जयंतीः थम गई शहर की रफ्तार, हर कदम भक्तों की कतार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वच्छता श्रमदानजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »