MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगी

मुजफ्फरनगर। हैलो टैक्सी फाइनेंस कंपनी चलाकर कई लोगों के साथ ठगी की गई। इसमें एक अधिवक्ता को भी मोटा मुनाफा देने के वादे के साथ झांसे में लिया और रकम हड़प ली गई। सालों से अधिवक्ता समाज के सहारे अपनी रकम पाने के लिए आरोपी पर दबाव बनाते रहे, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला तो अब मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड गांधीनगर निवासी राजकुमार गोयल एडवोकेट पुत्र केशोराम ने पुलिस से शिकायत करते हुए ठगी का आरोप अपने ही पडौसी दुकानदार तिरसपाल पर लगाया है। राजकुमार गोयल की शिकायत है कि आरोपी तिरसपाल की श्री बालाजी मंदिर कूकडा रोड पर एमबी फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है, उसके पास ही उनका भी किसान बाजार में ऑफिस है। पडौसी होने के नाते तिरसपाल से उनकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व तिरसपाल उनसे मिला और बताया कि उसने हैलो टैक्सी के नाम से फाइनेंस कंपनी शुरू की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: एलपीजी संकट के बीच आईजीएल बना सहारा

उसने प्रचार किया कि हैलो टैक्सी में एकमुश्त 60 हजार रुपये का निवेश करने पर एक वर्ष तक 10 हजार रुपये महीना दिया जायेगा। तिरसपाल ने राजकुमार गोयल से भी सम्पर्क किया और एडीएम फाइनेंस द्वारा फाइनेंस कंपनी के लिए जारी लाइसेंस भी उनको दिखाते हुए पूरा भरोसा दिया कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा। राजकुमार ने भरोसा कर 60 हजार रुपये हैलो टैक्सी में दे दिये। आरोप है कि 10 मार्च 2022 को तिरसपाल के कहने पर उन्होंने 10 हजार रुपये महीने की 15 माह तक आरडी कराई और 13 माह तक पैसा देने पर 15 माह में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करने का वादा किया। राजकुमार ने बताया कि तिरसपाल के झांसे में आकर उनके पडौसी आरिफ, भरतिया कालोनी निवासी पूनम गुप्ता, कय्यूम अली एडवोकेट ने भी 10 हजार रुपये महीने की 13 माह तक पैसा दिया। पैसा लेने के बाद तिरसपाल अचानक ही अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। तीन माह बाद वो वापस आया तो सभी ने पैसे मांगे, लेकिन देने से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राजकुमार गोयल का कहना है कि उन्होंने थाने पर, एसएसपी को सभी जगह शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राजकुमार गोयल ने आरोप लगाया कि तिरसपाल ने उनके 1.25 लाख और आरिफ के 65 हजार रुपये नहीं दिये और धमकी भी दी। नई मंडी एसएचओ दिनेश बघेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम को कार्यवाही के लिए लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  योगी मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर, ओपी राजभर और आरएलडी के कोटे से एक मंत्री बनाए जाने की अटकलें

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया बाबा श्याम जन्मोत्सवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया बाबा श्याम जन्मोत्सव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचारजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »