मंत्री कपिल देव ने किया प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार भूमि पूजन

मुजफ्फरनगर। नगर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए घास मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक धरोहरों का संरक्षण न केवल आस्था का सम्मान है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।


शहर के घास मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला में रविवार को आयोजित जीर्णाेद्धार कार्यक्रम के तहत भूमि पूजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने का केंद्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पुनर्निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और शांतिपूर्ण वातावरण प्राप्त होगा।

इससे पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल क़स्बा जानसठ स्थित पाण्डवकालीन श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चना एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्राचीन धरोहर मंदिर के भवन निर्माण और विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली परंपरा से जोड़े रखने में भी सहायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार धर्मस्थलों के विकास और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री सुधीर खटीक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यणेश तंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन, एलडीबी चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र प्रमुख, पूर्व अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना, मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रवीण तंवर, मण्डल अध्यक्ष रोहित खत्री, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सभासद विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में किसान दिवस पर हंगामा, किसानों ने मांगी आत्मदाह की अनुमतिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में जयमाला के दौरान बारात घर से लाखों के जेवरात चोरीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »