एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के निर्देशन में कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान शो, तारामंडल शो और थ्री-डी शो का आनंद लेते हुए अनेक वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी की अद्भुत झलकियों को देखा, प्रयोगिक गतिविधियों में भाग लिया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार एम.जी.पब्लिक स्कूल के मानक क्लब के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित कुरुक्षेत्र पैनरोमा एवं विज्ञान केंद्र का भ्रमण तकनीकी सत्र में प्रतिभाग किया। बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निर्देशन में और एस पी ओ सरिता त्रिपाठी के संचालन में एम.जी.पब्लिक स्कूल के चालिस छात्र व छात्राओं को कुरुक्षेत्र पैनरोमा एवं विज्ञान केन्द्र का मानक आधारित भ्रमण कराया गया जहां बच्चों ने विज्ञान शो, तारामंडल शो व थ्री डी शो का आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व जन्मों के कर्मों का फल दूसरे जन्म में मिलता हैः नयन सागर


बताया कि विज्ञान केंद्र में भारत की विज्ञान विरासत का जीवंत प्रदर्शन करते हुए किया गया है। इसके साथ ही प्रतिभाग मानक क्लब सदस्य छात्र छात्राओं ने यहां पर अनेक दैनिक जीवन मे प्रयोग होने वाले वैज्ञानिक सिद्धान्तों का प्रयोगिक प्रदर्शन किया गया है। मानक क्लब मेंटर लोकेश शर्मा ने विज्ञान केन्द्र में स्थित अनेक प्रयोगों का व्याख्यान भारतीय मानको के आधार पर किया। छात्र व छात्राओं ने इस भ्रमण पर अपनी वैज्ञानिक दक्षता का भी निरीक्षण किया। कई प्रयोगों को देखकर वे रोमांचित व उत्साहित दिखाई दिए। विज्ञान केंद्र में पर भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के प्रति भी लोगों को जागरुक किया गया, यहां हर घर तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर सभी ने सेल्फी लेकर अभियान के पोर्टल पर अपलोड कर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक तकनीकी भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उनमें नवाचार तथ्यों को सोचने व समझने की क्षमता बढ़ती है। इस शैक्षिक भ्रमण में जिला समन्वयक राजीव वर्मा, मेंटर लोकेश शर्मा, दीपाली गोयल, मनीता शर्मा, व नीता अरोरा का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा का इस वैज्ञानिक भ्रमण के लिए आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार दुबई में

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की नई मूर्ति देखेगा शहरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »