पौड़ी में रेव पार्टी करते मुजफ्फरनगर के 28 उर्वरक व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर/पौड़ी। उत्तराखंड राज्य में धराली आपदा और विनाशकारी बरसात के बीच जहां प्रशासन ने सभी होटल व रिजॉर्ट बंद रखने के आदेश जारी किए थे, वहीं मुजफ्फरनगर के 28 उर्वरक व्यापारी मौज-मस्ती करने पौड़ी गढ़वाल पहुंचे और नौ युवतियों के साथ अवैध रेव पार्टी करते रंगेहाथ पकड़े गए। पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की। हालांकि थाने से ही सभी को जमानत मिल गई।

उत्तराखंड राज्य के जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक संतोष पैंथवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे में नियमित चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 18 अगस्त की रात सूचना मिली कि पुलिस चौकी चीला क्षेत्रान्तर्गत कौड़िया गांव के गंगा भोगपुर मल्ला में स्थित ईवाना रिजॉर्ट में कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजाकर हुड़दंग मचा रहे हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया गया कि रिजॉर्ट में युवक-युवतियां डांस और शराब पार्टी कर रहे थे। जांच में पता चला कि उपजिलाधिकारी यमकेश्वर ने मानसून सीजन को देखते हुए 1 जुलाई से सभी होटल व रिजॉर्ट बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद यहां अवैध रूप से पार्टी चल रही थी। मौके पर जब आयोजनकर्ताओं से अनुमति पत्र या लाइसेंस मांगा गया, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर होटल संचालक प्रशांत कुमार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 55/2025 धारा 223 बीएनएस दर्ज किया गया, जबकि 37 अन्य लोगों जिनमें नौ लड़कियां और 28 पुरुष शामिल रहे, के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई हुई।

इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवी


पुलिस पूछताछ में रेव पार्टी के आयोजनकर्ता मनोज कुमार जो एक एग्रीकल्चर कंपनी में एरिया मैनेजर है, ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि कंपनी ने मानसून सीजन में उसे अपने रीजन में चार करोड़ रुपये का टर्नओवर पूरा करने का लक्ष्य दिया था, जिसे वह पूरा नहीं कर पा रहा था। लक्ष्य हासिल करने के लिए उसने कंपनी के उर्वरक के डिस्ट्रीब्यूटरों और दुकानदारों को लुभावने पैकेज का ऑफर दिया और उन्हें रेव पार्टी में आमंत्रित किया गया। मनोज के मुताबिक, पहला चरण मुजफ्फरनगर जिले से शुरू किया गया और इसी सिलसिले में पौड़ी जिले में रेव पार्टी का आयोजन तय किया गया, इसमें 28 उर्वरक व्यापारी पार्टी में शामिल हुए। इनमें तीन बुजुर्ग व्यापारी भी शामिल थे, जिनकी उम्र 60-65 साल बताई गई है। सभी व्यापारियों को थाना लक्ष्मणझूला से ही जमानत मिल गई, लेकिन घर लौटकर उन्हें अपनी करतूत पर पछताना पड़ा। व्यापारियों के इस कृत्य से व्यापारिक प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को गहरा धक्का लगा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मलिन बस्ती में शिक्षा का उजियारा, सरकारी स्कूल शुरू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »