MUZAFFARNAGAR- 42 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 14 करोड़ जारी

मुजफ्फरनगर। जनपद में ग्रामीण अंचलों की सड़कों की दशा संवारने के लिए यूपी सरकार की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। इनमें 42 सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, मरम्मत और निर्माण के लिए 14.14 करोड़ रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को जारी किया गया है। इनमें 39 सड़कों का निर्माण जनपद के चीनी मिल परिक्षेत्रों में कृषि विपणन सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजना के अन्तर्गत जारी हुआ है। इन सड़कों में 500 मीटर से लेकर 4 किलोमीटर तक का चयनित मार्ग स्वीकृत है। इसके लिए 12 करोड़ से ज्यादा की धनराशि अवमुक्त की गई है। जबकि राज्य सड़क निधि में स्वीकृत तीन सड़कों के निर्माण के लिए भी बजट लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 12 आरोपी पकड़े, एक फरार

उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव नीरजा सक्सेना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं के लिए मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नवनिर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजना में 39 सड़कों के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अनुभाग-14 को बजट राशि अवमुक्त कर दी गई है। जनपद में चीनी मिल परिक्षेत्रों में खतौली, मंसुरपुर, सिखेडा, मीरापुर, रामराज, बेलडा, सिसौली, जौली, शोरम, काकड़ा, भोपा, मोरना, पुरा, खुब्बापुर, पमानावली, खानूपुर, भोकरहेडी सहित गंगा खादर क्षेत्र के कई गांवों की 39 छोटी छोटी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसके लिए स्वीकृत बजट में पहली किश्त के रूप में 12 करोड़ 88 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इन सड़कों के निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड इकाई मुजफ्फरनगर को मिला है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

इसके अलावा राज्य सड़क निधि में पूर्व में स्वीकृत अंतर जिला मार्ग खेडी कुरेश से घटायन तक के सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के लिए 52 लाख 33 हजार रुपये की किश्त जारी की गई है। इस सड़क के लिए कुल 04 करोड़ 56 लाख 94 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें से अभी तक 04 करोड़ 04 लाख 61 हजार रुपये जारी किये जा चुके हैं। यह कार्य प्रांतीण खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सडक निधि में मार्गों के विशेष मरम्मत कार्य में स्वीकृत जनपद के अन्य जिला मार्ग शाहपुर बसी भौराकलां में बसी, आदमपुर और शिकारपुर आबादी भाग में सड़क मरम्मत के लिए स्वीकृत 139.55 लाख में से 47.65 लाख रुपये और कैराना खतौली मोरना मार्ग में स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर बॉक्स कलवर्ट निर्माण के लिए स्वीकृत बजट 74.90 लाख में से 25.57 लाख रुपये की पहली किश्त का पैसा जारी कर दिया गया है। यह कार्य भी लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड इकाई मुजफ्फरनगर के द्वारा कराया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »