पौत्री से छेड़छाड़ पर की थी नेपाली बहादुर की हत्या

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर क्षेत्र में नहर के पास मिले नेपाली नौकरी बहादुर की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नेपाली बहादुर की हत्या उसको 12 साल से पहचान रखने वाले व्यक्ति ने ही की थी। नेपाली बहादुर ने उसके घर में पौत्री से छेड़छाड़ की थी, जिसके कारण गुस्से में आकर नेपाली को पीटा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार हत्योरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने गुरूवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नेपाली नौकर बहादुर की हत्या के अभियोग का अनावरण करते हुए चार हत्यारोपियों को दबोचा है। इनमें से 03 शातिर हत्याभियुक्तों को उपाध्याय कैन्टीन तथा एक अभियुक्त को मोन्टी तिराहा मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बोरा बरामद किया गया। सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि गत तीन नवम्बर को थाना मीरापुर पुलिस को सिखरेड़ा नहर पुल के पास एक अज्ञात शव मिला था, शिनाख्त का प्रयास किया गया तो मृतक की पहचान बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई। मृतक नेपाली बहादुर मगन सिंह के यहां नौकरी करता था। मामले में दो दिन बाद 5 नवम्बर को मगन सिंह पुत्र दिमाग सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर बहादुर की हत्या के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा 6 नवम्बर की रात्रि में बहादुर की हत्या में शामिल रहे चार हत्यारोपियों हरपाल पुत्र ओमी, अजय पुत्र हरपाल और निक्की पुत्र मंगल निवासी मौहल्ला सराय दरवाजा कस्बा मीरापुर तथा राजेन्द्र पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम पलड़ी थाना शाहपुर को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया गया है।

सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की तो हरपाल ने पुलिस को बताया कि वह मृतक बहादुर को 10-12 वर्ष से जानता था और हरपाल ने ही कई जगह बहादुर को नौकरी पर लगवाया था। काम छूटने पर वह हरपाल के ही घर पर भी कई-कई दिन रहता था।करीब एक साल पूर्व हरपाल ने बहादुर को मगन सिंह के यहां पर काम पर लगवाया था। घटना से करीब 25 दिन पूर्व तबियत खराब होने पर वह काम छोड़कर हरपाल के पास आ गया था और वहीं रह रहा था। सीओ ने बताया कि एक नवम्बर की रात्रि को जब हरपाल के घर के सभी लोग सोये हुए थे, तभी नाबालिग पौत्री की चीख सुनकर हरपाल की आंख खुल गई। उसने देखा कि मृतक बहादुर नें कमरे में अकेली सो रही पौत्री को पकड़ रखा था। यह देखकर उसे गुस्सा आ गया तथा उसने अपने साले व पुत्र को बुला लिया और बहादुर के साथ मारपीट की जिसमें उसका सर दीवार से टकरा जाने से उसकी मृत्यु हो गयी। बहादुर की मृत्यु के बाद हरपाल आदि ने उसके शव को ठिकाने के लिये पडोस में रहने वाले निक्की को बुला लिया तथा उसकी ई-रिक्शा में शव को बोरे में भरकर सिखरेड़ा नहर पर ले गये और शव पुल से फैंक दिया। हत्यारोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार, निरीक्षक अपराध सुनील कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अजयपाल सोलंकी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शुगर मिलों के साथ महंगे बीज का कारोबार कर रहा गन्ना विभागः धर्मेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब गरीब भक्त के दो लड्डुओं का भी भोग स्वीकारेंगे बाला जीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »